
ताइवान: सच्चा प्यार ना कभी मरता है, ना खत्म होता है। इसी की मिसाल बना ताइवान के तायपेई में रहने वाले एक कपल। दरअसल, इस कपल की शादी होने वाले थी। लेकिन उससे पहले ही एक हादसा हो गया, जिसने इस कपल को हमेशा के लिए अलग कर दिया।
लिन नाम के इस शख्स की शादी सितंबर में उसकी 32 साल की गर्लफ्रेंड से होने वाली थी। लेकिन 22 अगस्त को उसकी गर्लफ्रेंड की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। उसके बचने की उम्मीद ना के बराबर थी। लेकिन उससे पहले महिला ने अपने ऑर्गन्स दान में देने का फैसला किया।
शख्स ने कर ली शादी
एक्सीडेंट के बाद महिला की मौत हो गई। उसे बचाया नहीं जा सका। लेकिन लिन ने उसका अधूरा सपना पूरा करने का फैसला किया। उसने हॉस्पिटल में ही उसके हाथों में अंगूठी पहनकर उससे शादी कर ली। इस दौरान लिन ने प्रेमिका के कपड़ों से मैचिंग टीशर्ट पहन रखा था। जिसने भी ये देखा, उसकी आंखें नम हो गई।
जाते हुए दे गई 12 लोगों को जिंदगी
लिन की पत्नी ने दुनिया को अलविदा तो कह दिया लेकिन जाते-जाते 12 लोगों को जीवनदान दे गई। उसके 12 बॉडी ऑर्गन डोनेट किये गए, जिससे उनकी जान बच जाएगी। इस इमोशनल स्टोरी को अभी तक कई लोग शेयर कर चुके हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News