छुट्टी में बच्चों की तस्वीर खींच रही थी मां, इतनी नजदीक पहुंच गई मौत

कई बार कुछ जीव अपने आपको इस तरह छिपा लेते हैं कि उनका पता नहीं चल पाता। ऐसा करके जीव आने वालों खतरों से अपनी सुरक्षा करते हैं। इसे छद्म आवरण भी कहा जाता है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2019 3:02 AM IST / Updated: Oct 24 2019, 08:34 AM IST

हटके डेस्क। कई बार कुछ जीव अपने आपको इस तरह छिपा लेते हैं कि उनका पता नहीं चल पाता। ऐसा करके कुछ जीव आने वालों खतरों से अपनी सुरक्षा करते हैं। इसे छद्म आवरण भी कहा जाता है। पिछले दिनों इसके चलते ही दो बच्चों की जान जाते-जाते बच गई, क्योंकि वे एक जहरीले सांप के बिल्कुल करीब पहुंच गए थे, जब मां छुट्टियों के दौरान उनकी तस्वीर खींच रही थी।

सांप ने अपने आपको इस तरह छिपा लिया था कि उसका कोई पता नहीं चल रहा था। प्रकृति ने कुछ जीवों में ऐसी खासियत पैदा की है कि दूसरे जीवों के हमले से अपने आप को बचाने के लिए वे रंग भी बदल लेते हैं। कुछ समय पहले एक ऐसा चीता दिखा था जो पूरी तरह बर्फ का बना लगता था।

Latest Videos

इस जहरीले सांप की तस्वीर सबसे  पहले स्नेक कैचर विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की थी, जिसके बाद वह वायरल हो गई। इस फोटो में जंगल में घूमते दो बच्चे दिख रहे हैं, जिनकी तस्वीर पीछे से ली गई है। बच्चे हाथों में हाथ डाले जा रहे हैं, लेकिन इसमें सांप कहीं दिखाई नहीं पड़ रहा है। 

फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट में यह कहा गया है कि यह फोटो ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ विक्टोरिया में स्थित मिट्टा मिट्टा नदी के पास जंगलों में ली गई है। इस तस्वीर में सांप को पहचान पाना आसान नहीं है, क्योंकि लंबे ईस्टर्न ब्राउन सांप ने पेड़-पौधों के पीछे अपने आपको पूरी तरह से छुपा लिया है। लेकिन ध्यान देने पर सांप ठीक उस रास्ते के किनारे देखा जा सकता है, जहां से बच्चे गुजर रहे हैं। 

समझा जा सकता है कि यह कितना खतरनाक था। जरा-सी चूक हुई नहीं कि सांप बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन सकता था। आम तौर पर सांप खुद-ब-खुद किसी को काटते नहीं, पर इस तरह से छुपे सांप पर किसी का पैर पड़ जाए तो वे उसे जरूर अपना शिकार बना लेंगे । 


 

Share this article
click me!

Latest Videos

Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
'बहुत टॉर्चर करती थी महालक्ष्मी', आरोपी मुक्ति रंजन का चौंकाने वाला सुसाइड नोट