
मैसूर: श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को कंधे पर उठाकर तीर्थ करवाया था। ये उस दौर की बात थी, जब बच्चे माता-पिता के लिए कुछ भी कर गुजरते थे। लेकिन आज के समय में ऐसा होना नामुमकिन ही लगता है। ऐसे कई मामले सामने आते हैं जहां बच्चे माता-पिता को प्रताड़ित करते दिख जाते हैं। लेकिन इसी बीच मैसूर से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया।
मां की इच्छा हुई पूरी
मैसूर में रहने वाले डी कृष्ण कुमार ने अपनी मां की विश पूरी कर लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल, कृष्ण की 70 साल की मां कभी शहर से भी बाहर नहीं गई थीं। शादी के बाद से कृष्ण कुमार की मां घर से बाहर नहीं निकलती थीं। लेकिन उनका तीर्थयात्रा करने का बहुत मन था। इस चाहत को पूरा करने के लिए बेटे ने अपनी मां को स्कूटर से तीर्थ करवाने का फैसला लिया।
मां को दिखाया भारत
इस कहानी को नंदी फाउंडेशन के सीईओ मनोज कुमार ने शेयर किया। 39 साल के कृष्ण कुमार ने अपनी मां को तीर्थ करवाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी और अपने 20 साल पुराने बजाज चेतक स्कूटर से उन्हें यात्रा करवाई। कृष्ण की मां शहर भी देखना चाहती थीं। स्कूटर पर उन्होंने अपनी मां को शहर भी दिखाया।
ऐसे पूरी की यात्रा
कृष्ण कुमार ने चेतक स्कूटर पर अपनी मां को 48,100 किलोमीटर की यात्रा करवाई। ये यात्रा जनवरी महीने से शुरू हुई थी। इस दौरान दोनों ने पूरे देश के कई तीर्थ के दर्शन किए। दोनों होटलों लो जगह मठों में ठहरते थे। साथ ही जरुरी सामान स्कूटर पर ही लेकर चलते थे।
आनंद महिंद्रा भी हुए भावुक
इस कहानी के वायरल होने के बाद मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इसे रिट्वीट किया। साथ ही उन्होंने कृष कुमार को एक कार गिफ्ट करने की भी पेशकश की है। फिलहाल ये कहानी तेजी से वायरल हो रही है। इसे अभी तक हजारों बार रिट्वीट किया जा चुका है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News