
नॉर्वे: दुनिया में कई तरह के जीव पाए जाते हैं। समुद्र की गहराइयों में तो और भी तरह के अजीबोगरीब जीव रहते हैं। हाल ही में नॉर्वे में रहने वाले ऑस्कर लुंढाहल ने अपने कांटे में फंसी एक मछली की तस्वीर शेयर की। ये मछली किसी दैत्य जैसी दिख रही थी।
सोशल मीडिया पर इसने लोगों का ध्यान खींचा। इस मछली को देखकर कई लोग डर गए। इसकी आंखें इसकी बॉडी के मुकाबले काफी बड़ी है। कई लोग इसे डायनासोर जैसा भी बता रहे हैं। ऑस्कर ने बताया कि वो समुद्र में मछली पकड़ने गया था, लेकिन उसके हाथ ये अजीबोगरीब सी मछली आ गई। इसे ऊपर खींचने में ऑस्कर को आधा घंटा लगा था। उसने 800 मीटर की गहराई से मछली को पकड़ा था।
पहले मछली को देखकर ऑस्कर ने नाव से छलांग लगा दी। वो देखने में काफी अजीब था। ऑस्कर के मुताबिक, उसने इससे पहले कभी ऐसे किसी जीव को नहीं देखा था। ये थोड़ा-थोड़ा डायनासोर जैसा नजर आ रहा था। फोटो के शेयर होने के बाद लोगों ने इसपर जमकर कमेंट किया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News