गाय ने दिया अजीबोगरीब बछड़े को जन्म

Published : Sep 13, 2019, 10:23 AM ISTUpdated : Sep 13, 2019, 11:43 AM IST
गाय ने दिया अजीबोगरीब बछड़े को जन्म

सार

दुनिया में विचित्र घटनाओं की कोई कमी नहीं है। आम तौर पर लोग ऐसी विचित्र घटनाओं की वजह नहीं जान पाते और हैरत में पड़ जाते हैं।

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के विला एना गांव में एक ऐसे बछड़े ने जन्म लिया कि उसे देख कर वहां के लोग हैरान रह गए। एक स्थानीय किसान ने उस बछड़े की वीडियो क्लिप बनाई और उसे यूट्यूब पर डाल दिया। इसके बाद उस विचित्र बछड़े के जन्म लेने के बारे में लोगों को पता चला। यूट्यूब पर वह वीडियो क्लिप वायरल हो गई है। 

इंसान जैसे चेहरे वाला बछड़ा
इस बछड़े का चेहरा बिल्कुल इंसान की तरह था। इसकी नाक चपटी थी और मुंह भी बिल्कुल आदमी की तरह था। इसे सिर्फ अपना सिर स्थिर रखने में दिक्कत हो रही थी। 

पैदा होने के कुछ घंटों के भीतर ही मर गया
इंसानी चेहरे वाला यह बछड़ा पैदा होने के कुछ घंटों के भीतर ही मर गया। इसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस बछड़े के जल्दी ही मर जाने से इसका मालिक बहुत दुखी हो गया। उसे उम्मीद थी कि डॉक्टर इस बछड़े को ठीक कर देंगे।

क्या कहा वैज्ञानिकों ने
जेनेटिक एक्सपर्ट साइंटिस्ट निकोलस मैगनैगो ने लोकल मीडिया को बताया कि यह जानवर एक खास तरह के म्यूटेशन की वजह से इस रूप में पैदा हुआ। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का म्यूटेशन अपने आप होता है और इसके पीछे फिजिकल, केमिकल और बायोलॉजिकल वजहें होती हैं।

भारत में भी हो चुका है ऐसा
भारत में भी इस तरह के बछड़े पैदा हो चुके हैं। इस साल की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा बछड़ा पैदा हुआ था, जिसके दो सिर, दो मुंह और चार आंखें थीं। इसी साल ऐसा ही एक बछड़ा राजस्थान के उदयपुर जिले में पैदा हुआ था। इसे देखने के लिए काफी संख्या में उदयपुर आने वाले टूरिस्ट उस गांव में गए थे, जहां ऐसे विचित्र बछड़े ने जन्म लिया था। 

भारत में ऐसे जीवों को माना जाता है भगवान का अवतार
भारत में खास बात यह है कि जब इस तरह का कोई जीव पैदा होता है तो लोग उसे भगवान का अवतार मानने लगते हैं और श्रद्धालुओं की भारी संख्या जुट कर पूजा-पाठ और दान-दक्षिणा देने में लग जाती है। 

   

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO