मां के कारण लड़के को नहीं मिल रही गर्लफ्रेंड, गलतफहमी में रह गया सिंगल

Published : Aug 08, 2019, 11:35 AM IST
मां के कारण लड़के को नहीं मिल रही गर्लफ्रेंड, गलतफहमी में रह गया सिंगल

सार

लॉस एंजिलिस में रहने वाले जोनाथन ने अपना दर्द फेसबुक पर एक ग्रुप में शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें उनकी मां के कारण कोई लड़की नहीं मिल पा रही है। दरअसल, उसकी मां इतनी जवान दिखती हैं कि सभी उसे ही उसकी गर्लफ्रेंड समझ बैठते हैं। 

अमेरिका: दुनिया का हर इंसान चाहता है कि उसकी उम्र थम जाए। लेकिन यहां रहने वाले एक शख्स को अपनी मां की थम गई उम्र के कारण काफी परेशानी हो रही है। 22 साल के जोनाथन नूयेन की मां दिखने में इतनी जवां हैं कि जब जोनाथन उनके साथ निकलते हैं, तो सभी दोनों को कपल समझ बैठते हैं। 

40 साल की है मां 
जोनाथन की मां काफी यंग दिखती हैं। उनकी उम्र वैसे तो 40 साल है लेकिन कोई भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाता है। ऐसे में सब दोनों को कपल समझ बैठते हैं। 

फेसबुक पर शेयर की परेशानी 
जोनाथन ने फेसबुक पर एक ग्रुप में अपना पोस्ट शेयर किया। जिसमें उसने अपनी मां के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि कैसे लोग दोनों को देख गलत समझ बैठते हैं? इस पोस्ट पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोगों ने जोनाथन की मां की तारीफ करते हुए लिखा कि वाकई उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि वो उसकी मां हैं। 


लोग पूछ रहे हैं जवानी का सीक्रेट
वैसे इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों में उत्सुकता भी है कि आखिर 40 की उम्र में भी जोनाथन की मां इतनी यंग कैसे दिखती हैं? इसके जवाब में जोनाथन ने ही लिखा कि उसकी मां ढेर सारे फल खाती हैं। साथ ही रोज एक्सरसाइज करती हैं और लो कार्ब डाइट लेती हैं। जोनाथन ने बताया कि उसकी मां बाहर का खाना अवॉयड करती हैं।  

सोशल मीडिया पर लोग करते हैं सवाल 
जोनाथन जब भी अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर पोस्ट करते हैं, तो लोग उसपर कई तरह के कमेंट्स करते हैं। जिन्हें जोनाथन के बारे में जानकारी नहीं है, वो तो तस्वीरों पर बेस्ट कपल तक का कमेंट पोस्ट कर देते हैं। हालांकि, जोनाथन इनका जवाब देना जरुरी नहीं समझते।  

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली