इस जंगल में पलक झपकते गायब हो जाते हैं लोग

इस दुनिया में एक से बढ़ कर एक ऐसे रहस्यमय स्थान हैं, जिनके बारे में जान कर कोई भी हैरान रह जाता है। कुछ जगहें तो बहुत ही भयानक हैं, जहां जाने की हिम्मत भी कोई नहीं करता। वैज्ञानिक भी आज तक इनके रहस्य को समझ नहीं सके। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 16, 2019 4:58 AM IST / Updated: Nov 16 2019, 10:54 AM IST

हटके डेस्क। इस दुनिया में एक से बढ़ कर एक ऐसे रहस्यमय स्थान हैं, जिनके बारे में जान कर कोई भी हैरान रह जाता है। कुछ जगहें तो बहुत ही भयानक हैं, जहां जाने की हिम्मत भी कोई नहीं करता। वैज्ञानिक भी आज तक इनके रहस्य को समझ नहीं सके। रोमानिया में एक ऐसा ही रहस्यमय जंगल है, जिसे होया बस्यू कहते हैं। इस जंगल में आज तक जो भी गया, लौट कर वापस नहीं आ सका। कहते हैं, यहां इंसान या जीव-जंतु पलक झपकते ही गायब हो जाते हैं। वे कहां चले जाते हैं, इसका आज तक कोई पता नहीं लगा सका। यही वजह है कि लोग यहां आने से खौफ खाते हैं।

होती हैं रहस्यमय घटनाएं
यह जंगल रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रोविन्स में है। यह क्लूज नोपेके शहर के पश्चिम में क्लुज काउंटी में करीब 700 एकड़ में फैला है। सबसे खास बात यह है कि इस जंगल में हरियाली का नामोनिशान नहीं है। सारे पेड़ झाड़-झंखाड़ की तरह लगते हैं। यहां के पेड़ों के आकार भी विचित्र हैं। इस जंगल में हमेशा धुंधलका छाया रहता है और यहां कई तरह की डरावनी आवाजें भी आती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस जंगल के उपर उड़नतश्तरियां भी मंडराती देखी गई हैं। 

सबसे पहले एक चरवाहा हुआ था गायब
बताया जाता है कि काफी समय पहले इस जंगल में एक चरवाहा 200 भेड़ों के साथ गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसका पता करने जो लोग गए, वे भी गायब हो गए। इसके बाद लोग काफी डर गए और वहां जाने से बचने लगे। कई बार आसपास के गांवों से कुछ जानवर उस जंगल में चले जाते हैं, लेकिन वे भी गायब हो जाते हैं। 

एक लड़की लौटी 5 साल बाद
इस जंगल में गई सिर्फ एक ही लड़की वापस लौट सकी, लेकिन वह भी 5 साल के बाद। वह लड़की पास के एक गांव की रहने वाली थी और गलती से जंगल में चली गई थी। लोगों ने समझ लिया था कि अब वह वापस नहीं आ सकेगी। लेकिन जब वह लौटी तो कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं थी। उसकी याद्दाश्त जा चुकी थी। वह लड़की काफी बीमार रहने लगी। इसके बाद जल्दी ही उसकी मौत हो गई। इससे लोग और भी डर गए। 

Share this article
click me!