6 महीने के बच्चों का रेपिस्ट

दुनिया में ऐसे-ऐसे खूंखार अपराधी हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों का दिल दहल जाता है। ऐसा ही एक खूंखार अपराधी ब्रिटेन का रिचर्ड हकल था, जिसने 200 बच्चों के साथ रेप किया। उसे जेल में ही कैदियों ने मार डाला।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 15, 2019 3:56 AM IST / Updated: Oct 15 2019, 10:47 AM IST

हटके डेस्क। दुनिया में ऐसे-ऐसे खूंखार अपराधी हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों का दिल दहल जाता है। ऐसा ही एक खूंखार अपराधी ब्रिटेन का रिचर्ड हकल था, जिसने 200 बच्चों के साथ रेप किया। उसे जेल में ही कैदियों ने मार डाला। बता दें कि बहुत छोटे बच्चों को अपना शिकार बनाने वाले इस पीडोफील को 22 बार आजीवन कारावास की सजा दी गई थी और उसे ईस्ट यॉर्क की बहुत कड़ी सुरक्षा वाली सट्टन जेल में रखा गया था। लेकिन जेल के कैदियों ने उसे पिछले रविवार को चाकू गोद कर मार डाला। 33 साल के हकल ने मलेशिया में रहते हुए 200 बच्चों का रेप करने की बात खुद स्वीकार की थी। उनमें से कुछ बच्चे तो महज 6 महीने के थे। वह दुनिया के सबसे खूंखार पीडोफील में से एक था। यह शख्स 9 साल तक मलेशिया में एक टीचर के रूप में रहता रहा और इस दौरान उसने सैकड़ों मासूमों के साथ हैवानियत की। उसे 2014 में गिरफ्तार किया गया और जून, 2016 में सजा दी गई। हकल ने अपने क्राइम के बारे में डार्क वेब पर काफी लिखा था। डार्क वेब इंटरनेट का वह वर्जन है, जिस पर डाली गई चीजें आसानी से किसी सर्च इंजन द्वारा नहीं खोजी जा सकतीं। वे इन्क्रिप्टेड होती हैं। उसने पीडोफील्स यानी बच्चों का यौन शोषण करने वालों के लिए एक गाइड भी लिखी थी। 

18 साल की उम्र में पहुंचा था मलेशिया
हकल जब 18 साल का था, तभी एक टीचिंग गैप ईयर के दौरान मलेशिया गया था। वह वहां एक वॉलन्टियर के तौर पर काम करने लगा था। बाद में वह एक गांव के स्कूल में पढ़ाने लगा। वहीं उसने छोटे बच्चों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। वह इंटरनेट पर दूसरे पीडोफील्स के साथ चैट करता था। इसके लिए वह ऑनलाइन चैटरूम का यूज करता था। एक बार उसने एक दूसरे फीडोफील से कहा था कि उसने तीन साल की एक बच्ची के साथ संबंध बनाया गया है और वह उसका उसी तरह आदेश मानती है, जैसे उसका कुत्ता। हकल का मानना था गरीब एशियाई देशों के बच्चों को यौन शोषण का शिकार बनाना यूरोपीय देशों के बच्चों से कहीं ज्यादा आसान है।

बच्चों के साथ रेप की तस्वीरें और वीडियो शेयर करता था
हकल दूसरे पीडोफील्स के साथ बच्चों के रेप की तस्वीरें और वीडियो शेयर करता था। उसने डार्क वेब पर अपने ये वीडियो बिटक्वॉइन्स हासिल करने के लिए बेचे भी थे। वह अपने शिकार बच्चों को अपने साथ फोटो खिंचवाने और उस पर सिग्नेचर करने को मजबूर करता था। फिर इसका इस्तेमाल वह पैसे कमाने के लिए करता था। उसने बच्चों का यौन शोषण करने वाले पीडोफील्स के लिए 60 पेज का एक हैंडबुक भी पब्लिश किया था। इसका नाम उसने दिया था - पीडोफील्स एंड पॉवर्टी: चाइल्ड लवर गाइड (Pedophiles & Poverty:Child Lover Guide)।   

ऑस्ट्रेलिया में पकड़ा गया
हकल आदमी के रूप में एक राक्षस था। वह पूरी योजना बना कर बच्चों को यौन शोषण का शिकार बनाता था। उसने लिखा था कि अगर वह इंडिया में बच्चों के यौन शोषण करने के तरीके यूरोप में आजामाए तो महीने भर भी बाहर नहीं रह सकेगा। उसे जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। हकल तब ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की गिरफ्त में आया, जब पुलिस बदनाम पीडोफील बेवसाइट द लव जोन The Love Zone (TLZ) की जांच कर रही थी। यह बेवसाइट जब बंद की गई तो इसके 9000 फीडोफील मेंबर थे। हकल को ऐशफोर्ड, केन्ट में 2014 में तब गिरफ्तार किया गया, जब वह क्रिसमस मनाने वहां आया था। उसके कम्प्यूटर में बच्चों के यौन शोषण की 20,253 तस्वीरें मिलीं। कई तस्वीरों में वह खुद बच्चों का यौन शोषण करता दिख रहा था। इसके अलावा उसके कई वीडियो भी बरामद हुए।  
 

Share this article
click me!