4 महीने के बच्चे को किडनैपर्स से बचाया, पुलिस को देख यूं हंस पड़ा मासूम

Published : Feb 16, 2020, 10:59 AM IST
4 महीने के बच्चे को किडनैपर्स से बचाया, पुलिस को देख यूं हंस पड़ा मासूम

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जिस पुलिस को देख लोगों के हाथ-पैर कांपते हैं, उनकी गोद में एक खिलखिलाता बच्चा नजर आ रहा है। आइए, आपको बताते हैं इस तस्वीर के पीछे की पूरी कहानी। 

हटके डेस्क: सोशल मीडिया ऐसी जगह है, जहां कई तरह की चीजें वायरल होती हैं। इनमें से कुछ चीजें लोगों के दिलों को छू जाट है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें सख्त पुलिसवालों के हाथों में एक बच्चा दिखाई दे रहा है, जो उन्हें देखकर खिलखिला रहा है। 

दो साल पुरानी है तस्वीर 
सोशल मीडिया पर अभी शेयर हो रही ये तस्वीर असल में दो साल पुरानी है। इस तस्वीर में बच्चे को पुलिस ऑफिसर आर संजय कुमार ने लिया हुआ है। हैदराबाद पुलिस की ये तस्वीर उस दौरान भी इतनी ही वायरल हुई थी। दरअसल, तस्वीर में दिख रहा बच्चा किडनैप हो गया था। पुलिस ने मात्र 15 घंटे में उसे किडनैपर्स के चंगुल से बचा लिया था। इसके बाद ये तस्वीर खींची गई थी। 

गोद में आते ही मुस्कुरा दिया 
इस बच्चे को 2017 में तब किडनैप कर लिया गया था, जब वो अपनी मां के साथ सड़क किनारे सोया था। इसके बाद पुलिस ने मात्र 15 घंटे में किडनैपर्स को पकड़ लिया था। जब पुलिस अफसर संजय कुमार ने 4 महीने के बच्चे फैजान को देखा तो वो रो रहा था। लेकिन उनके गोद में आते ही बच्चा खिलखिला कर हंस दिया। इस मोमेंट को कैमरे में कैद किया गया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर जैसे ही शेयर हुई, ये वायरल हो गई। एक बार फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO