हाथियों को मार टुकड़े-टुकड़े कर डालता था उनके बॉडी पार्ट्स, आखिर पकड़ में आया खूंखार शिकारी

मलेशिया के केलनतान स्टेट के गुआ मुसांग इलाके से हमेशा हाथियों के मारे जाने की खबरें आया करती थीं। वहां हाथियों के शिकारी लंबे समय से सक्रिय थे। ये पहले हाथियों को गोली मार देते थे। फिर बेहरमी से उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उनकी हड्डियां और बेशकीमती दांत बेच देते थे।

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2019 4:18 AM IST / Updated: Nov 17 2019, 03:02 PM IST

हटके डेस्क। मलेशिया के केलनतान स्टेट के गुआ मुसांग इलाके से हमेशा हाथियों के मारे जाने की खबरें आया करती थीं। वहां हाथियों के शिकारी लंबे समय से सक्रिय थे। ये पहले हाथियों को गोली मार देते थे। फिर बेहरमी से उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उनकी हड्डियां और बेशकीमती दांत बेच देते थे। हर हफ्ते ऐसी घटनाएं सामने आती थीं। इसके बाद अधिकारियों ने इन शिकारियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जिस इलाके में इस तरह की घटनाएं होती थीं, वहां के डिपार्टमेंट ऑफ वाइल्डलाइफ एंड नेशनल पार्क के अफसरों ने शिकारियों को पकड़ने के लिए पूरी घेराबंदी कर ली। यह काम बेहद गोपनीय तरीके से किया गया।

दबोचा गया शिकारी
पिछले बुधवार, 13 नवंबर को शिकारी ने हाथियों को घूमता देख उन पर गोली चलाई। गोली एक हाथी के माथे में लगी और वह जमीन पर गिर कर छटपटाने लगा। इसके बाद शिकारी अपने साथियों के साथ हाथी के पास आया, ताकि उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर सके। लेकिन वह दबोच लिया गया। हाथियों का वह शिकारी मलेशिया की सबसे पुराने कबीलाई समुदाय का था, जिसे ओरांग अस्ली कहते हैं। इनका काम ही हाथियों और जंगली जानवरों का शिकार कर उन्हें तस्करों को बेचना है।

Latest Videos

स्थानीय लोगों ने दी थी अधिकारियों को सूचना
शिकारी के पकड़े जाने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ वाइल्डलाइफ एंड पब्लिक पार्क के अधिकारियों ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाल कर बताया कि इस शिकारी के बारे में उन्हें स्थानीय लोगों ने सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना था कि जब उन्होंने शिकारियों को हाथियों को मारने से मना किया तो उन्होंने उन्हें धमकी दी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वे कब आते हैं। 

पुलिस के हवाले किया गया शिकारी
शिकारी को मौके पर दबोचने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके पहले उसके घर की तलाशी ली गई। वहां अधिकारियों को हाथियों के बेशकीमती दांत, एक बंदूक, मांस काटने के कई तरह के औजार और बंदूक की गोलियां मिलीं। इन सबको जब्त कर लिया गया। लोगों का कहना था कि पिछले दो महीने से हाथियों के शिकार की घटनाएं काफी बढ़ गई थीं। उनका कहना था कि शिकारियों का एक पूरा गिरोह है, जो लंबे समय से इस क्राइम में लगा है। हाथियों और जंगली जानवरों के अंगों का व्यापार करने वाले तस्करों से इन शिकारियों के संबंध हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?