अजीबोगरीब शौक है इस लड़की का, अनजान लोगों को करती है किस

Published : Nov 17, 2019, 08:22 AM IST
अजीबोगरीब शौक है इस लड़की का, अनजान लोगों को करती है किस

सार

कुछ लोगों के शौक इतने अजीबोगरीब होते हैं कि वे चर्चा में आ जाते हैं। कोसोवो की रहने वाली एक लड़की को अनजान लोगों को किस करने का शौक है। इसके चलते वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। 

हटके डेस्क। कुछ लोगों के शौक इतने अजीबोगरीब होते हैं कि वे चर्चा में आ जाते हैं। कोसोवो की रहने वाली एक लड़की को अनजान लोगों को किस करने का शौक है। इसके चलते वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। क्रिस्टियाना कुयूकी नाम की इस लड़की को नई-नई जगहों पर जाने और घूमने का भी शौक है। वह सिंगल है और हर जगह अकेले ही जाती है। ऐसे में वह सिर्फ अपनी ही तस्वीर खिंचवा सकती है या सेल्फी ले सकती है। लेकिन वह चाहती है कि उसकी तस्वीर में कोई और भी साथ हो। वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है। क्रिस्टियाना का कहना है कि अनजान लोगों को किस करते हुए जब वह फोटो डालती है, उसे बहुत अच्छा और रोमांटिक फील होता है। 

करती है किस करने की रिक्वेस्ट
वह जब किसी टूरिस्ट प्लेस पर जाती है तो वहां घूमने के दौरान जो शख्स उसे पसंद आता है, उससे वह किस करते हुए फोटो क्लिक करवाने की रिक्वेस्ट करती है। जाहिर है, कोई भी उसके इसके अनुरोध को ठुकरा नहीं सकता और किस करने के लिए तैयार हो जाता है। फिर वह उसके साथ फोटो क्लिक करवा कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देती है। इससे उसे जानने वाले समझते हैं कि वह काफी एन्जॉय कर रही है। क्रिस्टियाना का कहना है कि सिंगल होने के चलते दोस्त उसका मजाक उड़ाते हैं। उन्हें यह दिखाने के लिए कि वह कई लोगों से रोमांस करती है, इस तरह की फोटोज क्लिक करवाती है।

जा चुकी है दुनिया की मशहूर जगहों पर
क्रिस्टियाना दुनिया की मशहूर जगहों पर घूमने जा चुकी है और हर जगह उसने अनजान लोगों को किस करते हुए अपनी फोटो खिंचवाई है। उसने पेरिस के आइफिल टावर, रोम के कोलोसियम और इटली के ट्रेवी फाउंटेन में भी अनजान लोगों के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज खिंचवाई है। वह इन तस्वीरों को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर करती है। इन तस्वीरों को काफी शेयर किया जाता है। इन तस्वीरों के चलते उसे कोसोवो में सोशल मीडिया क्वीन तक कहा जाने लगा है।    

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’