16 साल का लड़का बन महिला फंसाती थी मासूम बच्चियां, फिर यूं तबाह कर देती थी जिंदगी

Published : Jan 11, 2020, 11:06 AM IST
16 साल का लड़का बन महिला फंसाती थी मासूम बच्चियां, फिर यूं तबाह कर देती थी जिंदगी

सार

इंग्लैंड में 21 साल की एक लड़की ने 16 साल के लड़के का रूप बना कर दर्जनों कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उनका शारीरिक शोषण करने लगी। इस लड़की को 8 साल की जेल की सजा हुई है।

हटके डेस्क। दुनिया में एक से एक ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में जान कर कोई भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकता। इंग्लैंड में 21 साल की एक लड़की ने 16 साल के लड़के का रूप बना कर दर्जनों कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उनका शारीरिक शोषण किया। इस लड़की को 8 साल की जेल की सजा हुई है। बताया जा रहा है कि जेमा वाट्स नाम की यह लड़की लड़के के रूप में रहती थी और सोशल मीडिया के जरिए कम उम्र की लड़कियों को दोस्त बना कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेती थी। इसके बाद वह उनका शारीरिक शोषण करती थी। 

करीब 50 लड़कियों को बनाया शिकार
जेमा वाट्स नाम की 21 साल की यह लड़की खुद को 16 साल का लड़का बताती थी और कम उम्र की लड़कियों से दोस्ती गांठ कर उनसे प्रेम करने का नाटक करती थी। इसके बाद मौका पा कर वह उनका यौन शोषण करती थी। वह आम तौर पर 14 साल की लड़कियों को अपने जाल में फंसाती थी। कम उम्र की लड़कियां उसकी पसंद थीं। उसने एक 13 साल की लड़की को भी अपने जाल में फंसा लिया था। उसने करीब 50 लड़कियों का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने एक लड़की के साथ बाथ भी लिया। 

लड़कियों से मिलने ट्रेन से करती थी सफर
नॉर्थ लंदन के एनफील्ड की रहने वाली जेमा वाट्स लड़कियों से मिलने के लिए ट्रेन से सफर करती थी। उसने कई छोटे शहरों में कम उम्र की लड़कियों से दोस्ती गांठ रखी थी। उससे संपर्क रखने वाली लड़कियां उसे अपना बॉयफ्रेंड मानती थीं, लेकिन आखिरकार उसकी सच्चाई सामने आ ही गई। वह अपने लंबे बालों का जूड़ा बना कर और बेसबॉल कैप पहन कर उन्हें छुपा लेती थी और ढीले-ढाले कपड़े पहन कर अपने शरीर के उभारों का पता भी नहीं चलने देती थी। लड़कियों को वह अपना नाम जेक वाटसन बताती थी। 

सोशल मीडिया का करती थी इस्तेमाल
जेमा वाट्स कम उम्र की लड़कियों से दोस्ती करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थी। लड़कियों से संबंध बनाने के दौरान वह उनकी इंटिमेट तस्वीरें ले लेती थी और बाद में उनके जरिए ही वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी। वह वॉट्सऐप और स्नैपचैट के जरिए टेक्स्ट मैसेज और इंटिमेट तस्वीरें भेजती थी। कई बार संबंध बनाने के लिए लड़कियों को धमकाने के लिए वह उन्हें चाकू की तस्वीरें भी भेजा करती थी। 

फुटबॉल की बेहतरीन खिलाड़ी थी वाट्स
एक समय था जब वाट्स पुटबॉल की बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में उभर रही थी, लेकिन इस तरह के परवर्जन ने उसका करियर खराब कर दिया। उसने हैम्पशाइर की एक 14 साल की लड़की को अपना शिकार बनाया, जिसने उसकी असलियत को समझ लिया और उसकी धोखाधड़ी के बारे में पुलिस को सूचना दी।

पकड़ी गई वाट्स
उस लड़की की शिकायत पर जब पुलिस ने उसे पकड़ा और अदालत में पेश किया तो उसकी सच्चाई सामने आने पर लोग हैरान रह गए। विन्चेस्टर क्राउन कोर्ट ने उसका अपराध साबित होने के बाद उसे 8 साल की जेल की सजा सुनाई। बता दें कि उस पर सर्रे की एक 14 साल की लड़की, प्लेमाउथ की एक 13 साल की लड़की और वेस्ट मिडलैंड्स की एक 16 साल की लड़की ने धोखा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO