
चीन: अजगर विशालकाय सांप होते हैं। अन्य सांपो की तरह ये अपने शिकार को पूरा का पूरा निगल जाते हैं। लेकिन कई बार अजगर अपनी क्षमता से बड़ा शिकार कर लेते हैं और मुसीबत में पड़ जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला चीन के फूजियन प्रान्त में देखने को मिला। यहां क्वानजोउ गांव में पिछले साल से लगातार किसानों के जानवर गायब होते जा रहे थे। किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर उनके जानवर कहां जा रहे हैं। उनकी हड्डियां भी नहीं मिलती थी। लोग अपने जानवरों को ढूंढने की कोशिश करते थे, लेकिन किसी को कोई सफलता नहीं मिल रही थी।
इसी बीच पिछले दिनों गांव में रहने वाले चरवाहे मिस्टर याओ ने पहाड़ों के ऊपर 4 फीट का अजगर देखा। इस अजगर का पेट काफी ज्यादा फुला था। उसे देख याओ ने अंदाजा लगाया कि उसके पेट में एक बकरा है। दरअसल, याओ के 20 बकरे एक साल में गायब हो चुके थे। ऐसे में अजगर को देख उसे समझ आया कि आखिर उसके जानवर कहां गायब हो रहे थे।
याओ ने इसके बाद फॉरेस्ट पुलिस को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद वहां कई ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गए। उन्होंने अजगर की पूंछ पकड़ कर उसे उल्टा लटका दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक अजगर ने बकरे को उगलने की कोशिश की। उसने सबसे पहले बकरे के पैर उगले। बाद में फॉरेस्ट पुलिस ने वाइल्ड एनिमल शेल्टर पहुंचाया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News