अजगर ने निगल लिया 40 किलो का बकरा, थोड़ी देर में हो गई ऐसी हालत

चीन के फूजियन प्रान्त में चार मीटर के एक अजगर ने बकरे को निगल लिया। लेकिन इसके बाद उसकी जो हालत हुई, उसने सभी को हैरान कर दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 6, 2019 8:30 AM IST

चीन: अजगर विशालकाय सांप होते हैं। अन्य सांपो की तरह ये अपने शिकार को पूरा का पूरा निगल जाते हैं। लेकिन कई बार अजगर अपनी क्षमता से बड़ा शिकार कर लेते हैं और मुसीबत में पड़ जाते हैं।  

ऐसा ही एक मामला चीन के फूजियन प्रान्त में देखने को मिला। यहां क्वानजोउ गांव में पिछले साल से लगातार किसानों के जानवर गायब होते जा रहे थे। किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर उनके जानवर कहां जा रहे हैं। उनकी हड्डियां भी नहीं मिलती थी। लोग अपने जानवरों को ढूंढने की कोशिश करते थे, लेकिन किसी को कोई सफलता नहीं मिल रही थी।  

Latest Videos

इसी बीच पिछले दिनों गांव में रहने वाले चरवाहे मिस्टर याओ ने पहाड़ों के ऊपर 4 फीट का अजगर देखा। इस अजगर का पेट काफी ज्यादा फुला था। उसे देख याओ ने अंदाजा लगाया कि उसके पेट में एक बकरा है। दरअसल, याओ के 20 बकरे एक साल में गायब हो चुके थे। ऐसे में अजगर को देख उसे समझ आया कि आखिर उसके जानवर कहां गायब हो रहे थे। 

याओ ने इसके बाद फॉरेस्ट पुलिस को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद वहां कई ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गए। उन्होंने अजगर की पूंछ पकड़ कर उसे उल्टा लटका दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक अजगर ने बकरे को उगलने की कोशिश की। उसने सबसे पहले बकरे के पैर उगले। बाद में फॉरेस्ट पुलिस ने वाइल्ड एनिमल शेल्टर पहुंचाया। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले