स्टेशन पर गरीब महिला ने गाया गाना, 16 लाख बार देखा गया Video

Published : Jul 31, 2019, 11:00 AM ISTUpdated : Jul 31, 2019, 11:02 AM IST
स्टेशन पर गरीब महिला ने गाया गाना, 16 लाख बार देखा गया Video

सार

वैसे तो भारत में एक ही स्वर कोकिला हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा, जिसकी मधुर आवाज सुनकर सभी मदहोश हो रहे हैं। 

वेस्ट बंगाल: सोशल मीडिया पर बारपेटा टाउन नाम के पेज पर एक महिला का वीडियो शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में स्टेशन पर काम करने वाली एक महिला लता मंगेशकर का फेमस गाना गुनगुनाती सुनी जा रही है। 

ये वीडियो रानाघाट रेलवे स्टेशन पर बनाया गया है। इस वीडियो में महिला 1972 में रिलीज फिल्म शोर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गुनगुनाती नजर आ रही है। उसकी आवाज ने सोशल मीडिया पर सभी को मत्रमुग्ध कर दिया है।  

 

अभी तक इस वीडियो को साढ़े 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस महिला को भारत की दूसरी स्वर कोकिला भी बुला रहे हैं। कई लोगों ने इस महिला की आवाज को सही पहचान मिलने की भी बात कही है।  

 

PREV

Recommended Stories

क्या आपने देखा Dhurandhar के गाने पर Nick Jonas का धांसू डांस, रणवीर का आया रिएक्शन
भारत में ट्रैफिक देख विदेशियों को सूझी करामात, वायरल वीडियो में देखें कैसे सिखाया सबक