
हटके डेस्क। बहुत से लोग अंगूठियां और दूसरी जूलरी पहनने के बहुत ही शौकीन होते हैं। लेकिन कई बार ये शौक उनके लिए भारी पड़ जाता है। थाईलैंड के एक अधेड़ शख्स के साथ ऐसा ही हुआ। उसने अपनी सभी उंगलियों में वर्षों से मेटल और रबर की अंगूठियां पहन रखी थीं। उसने इन अंगूठियों को कभी नहीं उतारा। इसका अंजाम बहुत ही बुरा हुआ। सालों से बहुत ही कसी अंगूठियां पहने रहने के चलते उनमें ब्लड का फ्लो बंद हो गया और वे नीली पड़ गईं। आखिरकार, उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जहां डॉक्टरों ने उसकी उंगलियों से किसी तरह अंगूठियां निकालीं। उसकी कुछ उंगलियों को काटना भी पड़ गया। फेसबुक पर उसकी फोटोज वायरल हो रही हैं।
भारी पड़ गया शौक
इस शख्स को अंगूठियां पहनने का बहुत शौक था। लेकिन उसने ऐसी अंगूठियां पहन रखी थीं जो बहुत कसी हुई थीं। उसने अपने दोनों हाथों की हर उंगली में मेटल और रबर की अंगूठी पहन रखी थी और वर्षों से उन्हें उतारा नहीं था। इससे धीरे-धीरे उसकी उंगलियों में ब्लड का फ्लो रुक गया और उंगलियां नीली पड़ गईं। उसकी उंगलियों में कोई जान नहीं रह गई थी। इसे मेडिकल टर्म में नेक्रोसिस कहते हैं। इसमें शरीर के किसी अंग के सारे सेल्स और टिश्यू मर जाते हैं। इस वजह से वह अंग बेकार हो जाता है और उसे काटकर अलग करना पड़ता है। अगर ऐसे अंग को काट कर अलग नहीं किया जाए तो इससे शरीर के दूसरे अंगों में भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
काम कर पाने लायक नहीं रह गया था
उंगलियों की ऐसी हालत हो जाने के कारण वह शख्स कोई काम कर पाने लायक नहीं रह गया था। लेकिन उंगलियों के बेकार हो जाने के बाद भी वह अंगूठियां उतरवाने के लिए तैयार नहीं था। आखिरकार, किसी ने एक चैरिटी ऑर्गनाइजेशन को इसके बारे में बताया और इसके बाद उसे असप्ताल ले जाया गया।
कुछ उंगलियां काटनी पड़ीं
अस्पताल में डॉक्टरों ने देखा कि अंगूठियों से उसकी सारी उंगलियां जकड़ी हुई हैं और उन उंगलियों में अब कोई जान नहीं रह गई है। उन्होंने काफी कोशिश करके उसकी अंगूठियां औजारों से काट कर निकालीं। उसका इलाज किया गया। कुछ उंगलियां तो उसकी बचा ली गईं, पर कुछ को काट कर अलग करना पड़ा। यह देखने के बाद कई लोगों का कहना था कि भगवान बचाए ऐसे शौक से, जिससे जान के लाले पड़ जाएं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News