बाढ़ से तबाह हो गया ये देश, टूटे पाइपों पर चढ़कर स्कूल जाने को मजबूर हुए बच्चे

Published : Jan 13, 2020, 02:19 PM ISTUpdated : Jan 13, 2020, 06:48 PM IST
बाढ़ से तबाह हो गया ये देश, टूटे पाइपों पर चढ़कर स्कूल जाने को मजबूर हुए बच्चे

सार

मलेशिया में आए बाढ़ ने लोगों की जिंदगी को काफी प्रभावित किया है। सड़कों पर पानी भर गया है। लोग धीरे-धीर नॉर्मल जिंदगी जीने की कोशिश में लगे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बाढ़ की कई फोटोज वायरल हो रही हैं। 

मलेशिया: प्राकृतिक आपदा किसी भी देश को पीछे धकेल देती है। इन आपदाओं में देश को काफी नुकसान होता है। देश ना सिर्फ आर्थिक रूप से, बल्कि देश के लोग मानसिक रूप से भी प्रभावित होते हैं। बाढ़ की वजह से किसी भी देश के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जान-माल की क्षति होने के अलावा देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी इसका असर होता है। हाल ही में मलेशिया में भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए। बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।  

हाल ही में सोशल मीडिया पर मलेशिया के बाढ़ से जुड़ी कई फोटोस सामने आई। इनमें बाढ़ के बाद स्कूल जाते बच्चे नजर आए। ये बच्चझे पाइप्स पर चढ़कर स्कूल जाते नजर आए। 

दरअसल, बाढ़ के कारण मलेशिया के ग्रामीण इलाकों में सड़कें ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में बच्चों को स्कूल तक जाने के लिए खतरा मोल लेना पड़ रहा है। 

ये तस्वीरें ट्विटर के The BULETIN RMS अकाउंट पर शेयर की गई है। इसमें मलेशिया के सुबाह में एक नदी के ऊपर लगे पाइप पर चढ़कर स्कूल जाते स्टूडेंट नजर आए। बाढ़ के कारण नदियों पर बने पुल भी ज्यादातर टूट गए हैं। इस कारण यहां बच्चों को टूटे पाइप्स पर चढ़कर स्कूल जाना पड़ रहा है। 

बच्चों के पेरेंट्स भी इसे लेकर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कोई दूसरा ऑप्शन ना होने के कारण वो भी बच्चों को ऐसे खतरनाक रास्तों से स्कूल जाने दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अभी तक इसे कई बार शेयर किया जा चुका है। लोग इस एरिया में जल्द से जल्द रोड्स बनाने और बच्चों की सुरक्षा की भी मांग करते नजर आए।  


 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

आधी रात कस्टमर ने किया इनकार, डिब्बा खोलकर खुद खाने बैठ गया ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय-Video Viral
दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़