
फ्लोरिडा: समुद्र की गहराइयों में क्या छिपा है, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। आए दिन ऐसी खबरें और तस्वीरें सामने आती हैं, जिसमें समुद्र की गहराइयों से निकले अजीबोगरीब जानवर लोगों का ध्यान खींचते हैं। इसी बीच फेसबुक पर फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन कमीशन ने अपने ऑफिशियल पेज पर ऐसी तस्वीर शेयर की, जसी देख सबके होश उड़ गए।
कांटे में फंसी विशालकाय मछली
फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन कमीशन के पेज पर शेयर की गई इस मछली का वजन 159 किलो है। समुद्र में मछली पकड़ने गए ग्रुप के हाथ ये मछली लग गई। कांटे में फंसने के बाद इसे निकालने में लोगों की हालत खराब हो गई। जब किसी तरह इसे जहाज पर उतारा गया तो सभी हैरान हो गए। इसे 29 दिसंबर को 600 फ़ीट गहरे पानी में पकड़ा गया था।
दुनिया की सबसे बूढ़ी मछली
बायोलॉजिस्ट ने इस मछली को स्टडी किया। उनके मुताबिक, इसकी उम्र लगभग 50 साल होगी। अगर ऐसा है, तो ये अबतक की पकड़ी गई सबसे बुजुर्ग मछली है। मछलियों की उम्र का अंदाजा उनके ऑथोलिथ से लगाया जाता है। ऑथोलिथ मछलियों की हड्डी के पीछे मौजूद दिमाग को कहते हैं। इनकी मदद से ही मछलियां सुन पाती हैं। ये जितने बड़े होते हैं, मछली की उम्र भी उतनी ही होती है।
वॉरसॉ प्रजाति की मछली
पकड़ी गई मछली वॉरसॉ प्रजाति की है। इनकी लंबाई साढ़े सात फ़ीट तक हो सकती है। साथ ही वजन 200 केजी से भी ज्यादा हो सकता है। ये मछलियां गहरे पानी में रहती हैं। इस वजह से अभी तक इनकी कुल संख्या का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल बायोलॉजिस्ट पकड़ी गई मछली को स्टडी कर रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News