मॉडल ने अचानक दिया बच्चे को जन्म, शॉकिंग यह कि वो खुद भी न जान सकी कि वो प्रेग्नेंट है...

Published : Nov 16, 2019, 09:33 AM ISTUpdated : Nov 16, 2019, 10:44 AM IST
मॉडल ने अचानक दिया बच्चे को जन्म, शॉकिंग यह कि वो खुद भी न जान सकी कि वो प्रेग्नेंट है...

सार

शायद ही कोई इस बात पर यकीन कर सके कि किसी महिला का यह एहसास न हो कि वह प्रेग्नेंट हो चुकी है और वह बच्चे को भी जन्म दे दे। 

हटके डेस्क। शायद ही कोई इस बात पर यकीन कर सके कि किसी महिला का यह एहसास न हो कि वह प्रेग्नेंट हो चुकी है और वह बच्चे को भी जन्म दे दे। प्रेग्नेंसी के लक्षण कुछ ही समय में साफ दिखने लगते हैं। प्रेग्नेंसी के बाद सबसे पहले तो पीरियड आने बंद हो जाते हैं, फिर बेबी बंप बनने लगता है। दूसरे तरह के भी बदलाव शरीर में दिखाई पड़ते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की एक मॉडल एरिन लैंगमेड के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उसे कभी यह एहसास नहीं हुआ कि वह प्रेग्नेंट है। बिना यह जाने कि वह प्रेग्नेंट है, उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इससे सभी लोग हैरान रह गए।

इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपुलर है यह मॉडल
23 साल की मॉडल एरिन लैंगमेड  इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपुलर है। वह अक्सर अपनी सेल्फी और पिक्स डाला करती है। उसके फॉलोअर्स की संख्या बहुत ज्यादा है। अचरज की बात है कि प्रेग्नेंसी के आखिर तक उसमें इसके कोई लक्षण सामने नहीं आए। उसके पीरियड भी बंद नहीं हुए, न ही पेट का आकार बढ़ा। मॉडल ने बताया कि उसे कभी यह एहसास नहीं हुआ कि वह प्रेग्नेंट है। एरिन लैंगमेड ने कहा कि वह लगातार कॉन्ट्रासेप्टिव्स का यूज कर रही थी। फिर ऐसा कैसे हुआ, यह किसी को समझ में नहीं आ रहा है। 

पोस्ट डाल कर दी जानकारी
बच्चे के जन्म के बारे में मॉडल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाल कर अपने फॉलोअर्स को जानकारी दी। उसने अपने पार्टनर और कंबल में लिपटी अपनी नवजात बच्ची की फोटो डाली और कैप्शन में लिखा - 'हमारी जिंदगी का सबसे मुश्किल सप्ताह'। फॉलोअर्स भी यह जान कर हैरान रह गए।

क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामले रेयर होते हैं। इसे स्टेल्थ या क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी कहते हैं, जिसमें किसी तरह के कोई लक्षण बाहर से नहीं दिखाई पड़ते, पर महिला प्रेग्नेंट होती है और उसके गर्भ में भ्रूण का विकास होता रहता है। समय पूरा होने पर बच्चा भी नॉर्मल तरीके से हो जाता है। कई बार कुछ कॉम्पलिकेशन्स भी सामने आते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, 2500 में से किसी एक महिला के साथ ऐसा होता है कि उसमें प्रेग्नेंसी के लक्षणों का पता नहीं चल सके। वहीं, करीब 500 महिलाओं में एक महिला ऐसी हो सकती है, जिसमें प्रेग्नेंसी के 20 हफ्ते तक किसी लक्षण का पता नहीं चल सके। 

वजह का नहीं चल सका है पता
इसे लेकर अभी तक ज्यादा रिसर्च नहीं हुए हैं और डॉक्टरों को भी इसके बारे में ज्यादा पता नहीं है कि ऐसा क्यों होता है। फ्लोरिडा की गाइनेकोलॉजिस्ट क्रिस्टीन ग्रेव्स का कहना है कि इस मॉडल के साथ ऐसा क्यों हुआ, इसके बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यह एक विचित्र मामला है। 

बच्चा है स्वस्थ
लैंगमैड का बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। उसने तब बच्चे को जन्म दिया जब वह बाथरूम गई थी। उसके पार्टनर कार्टी ने बताया कि लैंगमैड की चीख सुन कर वह दौड़ कर बाथरूम में गया तो वहां नवजात बच्ची को देख कर हैरान रह गया। बच्ची का रंग नीला पड़ गया था और लैंगमैड फर्श पर पड़ी थी। वह तत्काल दोनों को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी देख-रेख शुरू की। अब वे पूरी तरह से ठीक हैं।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली