पाकिस्तान और सीरिया जैसे नहीं होते आतंकी हमले, ये हैं दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश

दुनिया में ऐसे देशों की संख्या बहुत ज्यादा है जो गृहयुद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं ऐसे भी देश हैं जो पूरी तरह सुरक्षित हैं और वहां शांति है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2019 6:26 AM IST / Updated: Nov 10 2019, 01:16 PM IST

हटके डेस्क। दुनिया में ऐसे देशों की संख्या बहुत ज्यादा है जो गृहयुद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं ऐसे भी देश हैं जो पूरी तरह सुरक्षित हैं और वहां शांति है। वहां सीरिया, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तरह हिंसा नहीं होती। द ग्लोबल पीस इंडेक्स ने दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की रैंकिंग की है। यह रैंकिंग हर साल की जाती है और इसकी रिपोर्ट इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा प्रकाशित की जाती है। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों के बारे में यह रिपोर्ट कई बातों को ध्यान में रख कर तैयार की जाती है। 

163 देशों को शामिल किया जाता है रैंकिंग में
इस रैंकिंग में 163 देशों को शामिल किया जाता है और कोई देश कितना सुरक्षित या खतरनाक है, इसका पता लगाने के लिए 23 अलग-अलग इंडिकेटर्स को ध्यान में रखा जाता है। इसमें देशों के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर संघर्ष, सामाजिक सुरक्षा और सैन्यतंत्र को भी शामिल किया जाता है। इसके अलावा आंतरिक हिंसा और दूसरे देशों से लड़ाई, लोगों में सत्ता के प्रति अविश्वास का स्तर, राजनीतिक अस्थिरता, संभावित आतंकी गतिविधियां, आत्महत्या के मामले, सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में सेना पर होने वाला खर्च आदि बातों का ध्यान रैंकिंग करने के लिए रखा जाता है। 

Latest Videos

आइसलैंड है टॉप पर
साल 2019 की द ग्लोबल पीस इंडेक्स द्वारा जारी रिपोर्ट में आइसलैंड को दुनिया का सबसे सुरक्षित और शांत देश माना गया है। यहां का पीस इंडेक्स 1.072 है। बता दें कि आइसलैंड लगातार 12 सालों से द ग्लोबल पीस इंडेक्स द्वारा जारी रिपोर्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद न्यूजीलैंड का स्थान है। यह 1.221 पीस इंडेक्स के साथ दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित और शांत देश है। 2018 में भी न्यूजीलैंड का स्थान दूसरा ही था। तीसरे नंबर पर 1.274 पीस इंडेक्स के साथ पुर्तगाल का नाम है। 

यूरोप के देश हैं सबसे आगे
बता दें कि इस रिपोर्ट में यूरोप के देश सबसे आगे हैं। सबसे ज्यादा सुरक्षित 25 देशों में सभी यूरोप के ही हैं। यूरोप का यह स्थान इस रिपोर्ट में साल 2009 से ही बना हुआ है। इसके बाद एशिया का स्थान आता है। इन दोनों महादेशों में आत्महत्या की दर कम है। नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, आइसलैंड और फिनलैंड 25 सबसे सुरक्षित देशों में लंबे समय से बने हुए हैं। यहां की जीवन स्तर काफी ऊंचा है और ये दुनिया के 10 उन देशों में शामिल हैं जो हैप्पीनेस इंडेक्स में भी सबसे ऊपर हैं।

ये हैं दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश
आइसलैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, आस्ट्रिया, डेनमार्क, कनाडा. सिंगापुर, स्लोवानिया, जापान और चेक रिपब्लिक दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देशों में शामिल हैं । दुनिया के इन सबसे सुरक्षित देशों में कई बातों को लेकर काफी समानताएं देखने को मिलती हैं। ये देश आर्थिक रूप से उन्नत हैं। यहां सोशल वेलफेयर और एजुकेशन की सुविधाएं सबको मिली हुई हैं। यहां की न्यायिक प्रणाली भी काफी अच्छी है। इन देशों की सरकारें नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखती हैं। बता दें कि अपने आप को दुनिया का सबसे ताकतवर देश कहने वाला अमेरिका ग्लोबल पीस रैंकिंग में 128वें स्थान पर है। अमेरिका का स्थान इस लिस्ट में 2016 से लगातार नीचे ही आता गया है। इससे पता चलता है कि अमेरिका में लोगों के बीच असंतोष ज्यादा है और आर्थिक स्तर पर असमानता बढ़ी है।   
  

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
'लगता है कलयुग आ गया' आखिर क्यों हाईकोर्ट को कहनी पड़ गई ये बात । Allahabad Highcourt
कंगना ने फिर लिया किसानों से पंगा, हिमाचल से दिल्ली तक बवाल । Kangana Ranaut