'अल्लाह' ने लिया मछली के रूप में जन्म! इबादत के लिए जुटे हजारों लोग

Published : Oct 12, 2019, 08:46 AM ISTUpdated : Oct 13, 2019, 11:00 AM IST
'अल्लाह' ने लिया मछली के रूप में जन्म! इबादत के लिए जुटे हजारों लोग

सार

एक शख्स ने एक्वेरियम में रखने के लिए एक मछली खरीदी। कुछ दिनों के बाद उसने देखा कि उस मछली के पेट पर 'अल्लाह' लिखा हुआ है। लोग इसे चमत्कारी मछली मान रहे हैं।

हटके डेस्क। एक शख्स ने एक्वेरियम में रखने के लिए एक मछली खरीदी। कुछ दिनों के बाद उसने देखा कि उस मछली के पेट पर 'अल्लाह' लिखा हुआ है। लोग इसे चमत्कारी मछली मान रहे हैं। इस मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बहुत से लोग इसे खरीदने के लिए भारी कीमत चुकाने को तैयार हैं। यह घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। 

कुछ महीने पहले खरीदी मछली
शामली जिले में कैराना के रहने वाले मछली व्यवसायी शबाब अहमद ने यह मछली एक्वेरियम में सजाने के लिए खरीदी थी। शबाब अहमद मछली पालन का बिजनेस करते हैं। उन्होंने बताया कि जब यह मछली कुछ बड़ी हुई, तो उसके पेट पर 'अल्लाह' लिखा देखने को मिला। यह शब्द एकदम साफ लिखा दिखता है। जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो इसे देखने के लिए भीड़ जुटने लगी।

लाखों रुपए लोग लगा रहे दाम
बहुत से लोग इस मछली को खरीदना चाहते हैं और इसके लिए लाखों रुपए कीमत अदा करने को तैयार हैं। शबाब ने कहा कि एक शख्स इस मछली के लिए 5 लाख रुपए देने को तैयार है। लेकिन अभी वह इस मछली को बेचना नही चाहता। उसे उम्मीद है कि मछली की इससे भी ज्यादा कीमत मिल सकती है। 

लोग ले रहे मछली के साथ सेल्फी
यह मछली कैराना और आसपास के इलाकों में इतनी पॉपुलर हो चुकी है कि लोग उसे देखने के लिए शबाब अहमद के घर पर भीड़ लगाए रखते हैं। बहुत से लोग मछली के साथ सेल्फी लेते हैं। लोगों का कहना है कि यह चमत्कारी मछली है। शबाब का भी कहना है कि मछली उनके लिए भाग्यशाली साबित हुई है। उसके आने के बाद उनका बिजनेस बढ़ा है और उन्हें कई तरह के फायदे हुए हैं। इसलिए मछली को बेचने को लेकर उनके मन में दुविधा है। उनके परिवार के कई लोग मछली को बेचना नहीं चाहते, लेकिन शबाब का कहना है कि कोई ज्यादा कीमत देगा तो वे मछली को बेचने पर विचार कर सकते हैं।
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली