
हटके डेस्क। आम तौर पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड्स को तो मैसेज करते ही हैं, कुछ लोग उन औरतों को भी मैसेज भेजने लगते हैं, जिन्हें वे नहीं जानते। इनमें बहुत से लोगों को कई मैसेज भेजने के बाद जब रिप्लाई नहीं मिलती तो वे चुप बैठ जाते हैं, लेकिन कुछ तो इससे इतने गुस्से में आ जाते हैं कि घटिया कमेंट करने से भी बाज नहीं आते। मलेशिया में एक शख्स ने लिंक्डइन पर एक अनजान लड़की को मैसेज किया। उसने मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। उसने मैसेज भेजना लगातार जारी रखा, लेकिन लड़की ने रिप्लाई नहीं किया। इसके बाद वह शख्स इतने गुस्से में आ गया कि उसने उस लड़की पर आपत्तिजनक कमेंट करने शुरू कर दिए और उसे प्रॉस्टिट्यूट तक कह दिया।
ट्विटर पर किया घटिया कमेंट
उस मलेशियाई शख्स ने लिंक्डइन पर मैसेज की रिप्लाई नहीं मिलने पर ट्विटर का सहारा लिया और लड़की के बारे में घटिया कमेंट ट्वीट किए। उसने ट्विटर पर उसे प्रॉस्टिट्यूट कहा और उसके काम को लेकर भी गलत कमेंट किए। उसने लिखा कि वह चॉकलेट बेचने का काम करती है। यह कोई अच्छा काम नहीं है और वह कभी आगे नहीं बढ़ सकती।
लड़की के बॉयफ्रेंड ने किया इसका विरोध
उस लड़की के बॉयफ्रेंड ने जब लिंक्डइन पर इस मैसेज को देखा तो उसे बहुत बुरा लगा। इसके बाद उसने ट्विटर पर भी देखा कि उसकी गर्लफ्रेंड पर कितना घटिया कमेंट उस शख्स ने किया है। इसके बाद उसने उस शख्स के ट्विटर अकाउंट और लिंक्डइन अकाउंट को सार्वजनिक करते हुए लिंक्डइन यूजर्स से एक अपील की कि इस शख्स की रिपोर्ट करें। पता चला कि उस शख्स ने लड़की का फोन नंबर भी हासिल कर लिया था और उस पर भी लगातार मैसेज कर रहा था।
नया अकाउंट बना कर लड़की को किया परेशान
वह शख्स इस कदर लड़की के पीछे पड़ गया कि उसने लिंक्डइन पर एक नया अकाउंट बनाया और उससे लड़की को मैसेज करने लगा। रिप्लाई नहीं मिलने पर उसे घमंडी तक कहा। इसके बाद लड़की ने भी उसका जवाब दिया। लड़की ने कहा कि मैं तुम्हें नहीं जानती और तुम अपनी सीमा में रहो। इसके बाद उस शख्स को महसूस हुआ कि यह लड़की उसके जाल में फंसने वाली नहीं है। इस बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर उसका विरोध भी करना शुरू कर दिया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News