गृहप्रवेश करते ही जब शख्स ने रखा किचन में कदम...पैरों तले से जमीन खिसक गई

Published : Dec 15, 2020, 10:26 AM ISTUpdated : Dec 15, 2020, 10:27 AM IST
गृहप्रवेश करते ही जब शख्स ने रखा किचन में कदम...पैरों तले से जमीन खिसक गई

सार

घर खरीदते समय उसे अच्छे से चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि क्या पता उसमें कोई कुछ ऐसा दिख जाए, जिससे आप डर जाएं! यह मामला भी इसी से जुड़ा हुआ है। लंदन में एक शख्स ने फ्लैट खरीदा। जब उसने किचन देखा...तो उसमें एक गुप्त रास्ता मिला। जानिए फिर क्या हुआ?

अपना घर हमेशा एक सुखद सपना होता है। लेकिन यह सपना कभी-कभा डरा देता है। ऐसा ही हुआ लंदन में रहने वाले जेमी विल्किस के साथ। हुआ यूं कि वे लंबे समय से अपने लिए फ्लैट खोज रहे थे। एक अपार्टमेंट में उन्हें फ्लैट पसंद आया। उन्होंने गृह प्रवेश किया। लेकिन जब किचन में पहुंचे, तो वहां उन्हें एक गुप्त रास्ता दिखा। इसमें सीढ़ियां नीचे जाती थीं। यह देखकर जेमी के पैरों तले से मानों जमीन खिसक गई।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
जेमी ने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि आज उन्होंने एक फ्लैट देखा। शायद ही वो उसे कभी भूल पाएं। किचन के सिंक के नीचे से एक गुप्त रास्ता है। सीढ़ियां नीचे अपार्टमेंट के बैक गार्डन में खुलती हैं। पुराने मकान मालिक ने ऐसा क्यों कराया...समझ से परे  है।

 

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नदी में खड़े दूल्हा-दुल्हन, इसी बीच वेडिंग प्लानर ने कर दिया भयानक ब्लंडर-VIDEO VIRAL
यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो