दुनिया के सबसे रहस्यमय इस इंसान के थे दो चेहरे, एक हंसता तो दूसरा रोता

Published : Sep 01, 2019, 12:19 PM ISTUpdated : Sep 01, 2019, 12:23 PM IST
दुनिया के सबसे रहस्यमय इस इंसान के थे दो चेहरे, एक हंसता तो दूसरा रोता

सार

दुनिया में एक से बढ़ कर एक ऐसी विचित्रताएं हैं, जिनके रहस्य का कोई भी पता नहीं लगा सका। कहते हैं कि पिछली सदी में इंग्लैंड में एक ऐसा इंसान था, जिसके दो चेहरे थे।

लंदन। दुनिया में एक से बढ़ कर एक विचित्रताएं हैं जिनका रहस्य कोई पता नहीं कर सका। इनमें कई रहस्यमय चीजें तो बहुत भयावह होती हैं, तो कुछ ऐसी होती हैं जिनके बारे में जानकर कोई भी हैरान हो जाता है। कहते हैं कि 19 वीं सदी में इंग्लैंड में एक ऐसा शख्स रहता था, जिसके दो चेहरे थे। एक चेहरा आगे था और उसी से जुड़ा दूसरा चेहरा पीछे था। इस शख्स को देख कर लोग डर जाते थे। दो चेहरे होने के कारण उसे भी परेशानी होती थी, पर कोई भी डॉक्टर उसकी इस समस्या का हल नहीं कर सका। दो चेहरे वाले इस शख्स का नाम था एडवर्ड मोरड्राके। 

एक चेहरा सोता था, दूसरा जागता था
कहते हैं कि एडवर्ड जब भी सोने की कोशिश करते, उनका दूसरा चेहरा जाग जाता था और वह रात भर फुसफुसाता रहता था। इससे एडवर्ड को बहुत परेशानी होती थी। लेकिन उनके पास उसे चुप कराने का कोई उपाय नहीं था। इसके चलते एडवर्ड कई-कई दिनों तक ठीक से सो नहीं पाते थे। 

सिर के पीछे वाला चेहरा था लड़की जैसा
बताया जाता है कि एडवर्ड के सिर के पीछे वाला चेहरा लड़की के जैसा था। उस चेहरे पर आंखें तो थीं, पर उनसे उसे दिखाई नहीं पड़ता था, न ही मुंह से कुछ खाया जाता था। आवाज भी निकलती थी तो बस फुसफुसाने की।

एक चेहरा रोता तो दूसरा हंसता
यह भी बताया जाता है कि एडवर्ड जब परेशान हो कर रोने लगते तो दूसरा चेहरा हंसने लगता। वहीं, जब वे खुश होते तो दूसरा चेहरा उनका मजाक उड़ाता और चिढ़ाता।

डॉक्टरों के पास नहीं था कोई समाधान
एडवर्ड अपनी इस परेशानी को दूर करने के लिए डॉक्टरों से भी मिले, लेकिन उनके पास भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं था। डॉक्टरों ने साफ कह दिया कि वे उनकी इस समस्या को दूर नहीं कर सकते।

परेशान एडवर्ड ने कर ली आत्महत्या
कहते हैं कि इससे परेशान होकर एडवर्ड ने महज 37 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। साल 1896 की मेडिकल इन्साइक्लोपीडिया में एडवर्ड की इस हालत का जिक्र हुआ है, पर बहुत लोग इसे मनगढ़ंत कहानी मानते हैं। 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

आधी रात कस्टमर ने किया इनकार, डिब्बा खोलकर खुद खाने बैठ गया ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय-Video Viral
दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़