दुकान जहां किराए पर मिलते हैं बाराती

Published : Oct 15, 2019, 11:34 AM ISTUpdated : Oct 15, 2019, 02:36 PM IST
दुकान जहां किराए पर मिलते हैं बाराती

सार

भारत में शादियों का जश्न देखने लायक होता है। शादी की हर रस्म धूमधाम से मनाई जाती है। इसमें बारात आगमन सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाला होता है। बारात में लड़के के रिश्तेदार जमकर नाचते हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा राज्य है, जहां बाराती दुकानों में किराए पर मिलते हैं।

हरियाणा: शादी का रिश्ता दो लोगों को आपस में जोड़ देता है। इस बंधन में दो परिवार भी जुड़ते हैं। शादी का जश्न दोनों परिवारों के लिए काफी अहम होता है। इसमें दोनों पक्षों के रिश्तेदार साथ आते हैं और एक-दूसरे की खुशियां बांटते हैं। शादी में वर पक्ष के रिश्तेदार बाराती बन वधू को लेने पहुंचते हैं। लेकिन आज के मॉडर्न जमाने में लोग अपनी व्यस्तता के कारण अब रिश्तेदारी निभाने से कतराते हैं। यही वजह है कि अब बारातियों की संख्या शादियों में कम होती जा रही है। 

इज्जत का सवाल 
शादी में अगर वर पक्ष की तरफ से कम बाराती पहुंचते हैं, तो इसे उनकी बेइज्जती माना जाता है। लेकिन अब काम के कारण कई लोग अपने रिश्तेदारों की शादी में शामिल नहीं हो पाते। इस कारण लोग बी किराए पर बाराती लेने लगे हैं। जी हां, सही पढ़ा आपने। अब दुकानों में बाराती किराए पर मिलने लगे हैं।  

यहां बिकते हैं बाराती 
भारत के हरियाणा में दो ऐसी दुकानें हैं, जो बाराती किराए पर मुहैया कराती है। ये दुकानें अंबाला के सदर बाजार में मौजूद है। अगर आपको भी किराए पर बाराती चाहिए तो इस एरिया के 'श्री बिहारी लाल जी पान वाले' और दूसरा 'लवली फूड प्लाजा' जाएं। यहां आपको अलग-अलग रेट्स में बाराती मिल जाएंगे।  

ऐसे बनते हैं किराए के बाराती 
अगर बात 'श्री बिहारी लाल जी पान वाले' की करें, तो यहां एक बोर्ड में लिखा है कि 'यहां हर तरह क बाराती किराए पर दिए जाते हैं'। इस दुकान के मालिक का नाम शनी है। उनके मुताबिक, सालभर में उन्हें 6 शादियों के आर्डर मिल जाते हैं। किराए के बाराती बनने के लिए लोग आधार कार्ड देकर दुकान में रजिस्टर करते हैं। इस दुकान की शुरुआत सनी के पिताजी ने की थी। अब वो इसे आगे बढ़ा रहे हैं।  

अलग-अलग है रेट्स 
वहीं लवली फूड प्लाजा में अभी तक 250 रजिस्टर्ड बाराती हैं। इसकी फीस 500 है। लोगों को उनकी डिमांड के हिसाब से बाराती मुहैया की जाती है। लोगों को अलग-अलग रेट्स में बाराती दिए जाते हैं। यहां आपको सौ से लेकर पांच सौ तक के बाराती मिल जाएंगे। साथ ही अगर आपको बहुत स्टैंडर्ड वाले बाराती चाहिए तो उसके लिए आपको ग्यारह सौ रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 

मिल जाएंगे अलग-अलग रिश्तेदार 
इन दुकानों में आपको अलग-अलग रिश्तेदार मिल जाएंगे। पैसे देकर आप दादा, मामा से लेकर अपने दोस्त भी ले जा सकते हैं। ये रिश्तेदार वधू पक्ष के सामने आपका मान-सम्मान बढ़ाएंगे। ताकि आपकी प्रतिष्ठा बनी रहे। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Viral Video: भैंस के बच्चे से भिड़ी नन्ही बच्ची, डायलॉग सुनकर लोग बोले-यही है धुरंधर
Rented Husband: पति को प्रेमिका संग पकड़ा, पत्नी बोली- 85 हजार दो और उसे अपने पास रखो