
जकार्ता। आजकल साउथ एशिया के देशों में एक ऐसा फल धूम मचा रहा है, जिससे गंदे मोजे की बदबू आती है, लेकिन हेल्थ के लिए यह इतना फायदेमंद है कि इसकी बहुत ज्यादा मांग है। इंडोनेशिया में पैदा होने वाले और कटहल की तरह दिखने वाले ड्यूरिन नाम के इस एक फल की कीमत करीब 71 हजार रुपए है। यह फल कटहल की सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक है।
तीन साल में मिलते हैं सिर्फ 20 फल
इसके एक पेड़ में 3 साल में एक बार सिर्फ 20 फल ही होते हैं, इसलिए यह इतना ज्यादा महंगा है। बदबूदार होने के बावजूद इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा मांग रहती है। इस फल को दक्षिण एशिया में ‘किंग ऑफ फ्रूट्स’कहा जाता है। लेकिन इसे खा पाना आसान नहीं है, क्योंकि इसकी महक गंदे नाले या सड़े मोजों जैसी होती है। इसे सूंघने पर कई लोग बेहोश भी हो जाते हैं।
साथ लेकर ट्रैवल करने पर है बैन
बहुत जगहों पर इस फल को लेकर ट्रैवल करने पर बैन भी लगा हुआ है। इतना बदूबदार होने के बावजूद इस फल में इतने गुण हैं कि इसकी भारी मां बनी रहती है।
गंदी नाली और बदबूदार मोजे की महक
गंदी नाली और बदबूदार मोजे की महक वाला यह फल इंडोनेशिया के अलावा थाईलैंड और मलेशिया में भी पाया जाता है। यह दिखने में बिल्कुल कटहल जैसा होता है। ये बाहर से कांटेदार होता है। इसका वजन 1 से 6 किलो के बीच होता है।
इन जगहों पर ले जाने पर है पाबंदी
बदबूदार होने के कारण इस फल को किसी दूसरे देश में भेजना आसान नहीं है। जापान, इंडोनेशिया, हांगकांग और थाईलैंड के हवाई जहाजों, होटलों और पब्लिक प्लेलेस पर यह बिल्कुल बैन है। अगर कोई कोई टैक्सी से इसे ले जा रहा हो तो उसके साथ भी कोई सफर नहीं करता।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News