38 साल की महिला 20वीं बार हुई प्रेग्नेंट

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 38 साल की एक महिला 20वीं बार बच्चे को जन्म देने वाली है।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2019 3:34 AM IST / Updated: Sep 11 2019, 10:56 AM IST

मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले की एक महिला 20वीं बार प्रेग्नेंट हुई है। 38 साल की इस महिला के पहले से 11 बच्चे हैं। महिला 38 साल की है। अभी वह सात महीने की गर्भवती है। जब महिला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली तो उसे बीड के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  वहां डॉक्टरों ने महिला की हर तरह की जांच की है।

क्या कहा बीड के सिविल सर्जन ने
बीड जिले के सिविल सर्जन डॉ. अशोक थोराट ने कहा कि महिला स्वस्थ है। उसके स्वास्थ्य की पूरी जांच की गई है और संक्रमण न हो, इसके लिए दवाइयां दी गई हैं। उसे पौष्टिक भोजन करने और जरूरी सावधानियां बरतने की भी हिदायत दी गई है। 

Latest Videos

सरकारी अस्पताल में देगी बच्चे को जन्म
सिविल सर्जन ने कहा कि महिला को बच्चे को जन्म देने के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक उस महिला के जितने बच्चे हुए हैं, सब घर में ही हुए हैं। 

घुंमतु समुदाय की है महिला
महिला घुमंतू गोपाल समुदाय की है। यह समुदाय अमूमन भीख मांगने और मजदूरी करने का काम करता है। यह एक जगह टिक कर नहीं रहता। इस समुदाय में लड़कियों की बहुत कम उम्र में ही शादी हो जाती है। इनमें शिक्षा का एकदम अभाव है। इस समुदाय के पुरुष भी मजदूरी करते हैं। फिलहाल, महिला बीड जिले के मजलगांव तहसील के केसापुरी इलाके में रह रही है। महिला का नाम लंकाबाई खराट है।

 जागरूकता फैलाने की है जरूरत 
इसे लेकर इलाके के सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन घुमंतू समुदायों को स्थाई रूप से रोजगार दिलाने की जरूरत है, ताकि ये टिक कर एक जगह रह सकें। साथ ही, इनमें  शिक्षा का प्रसार करने की भी जरूरत है। इसके लिए सरकारी एजेंसियों के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं को भी सामने आना चाहिए। जब तक इनकी आर्थिक हालत में सुधार नहीं आएगा, ये जागरूक नहीं हो सकेंगे। अमूमन ये देखा गया है कि इस तरह के घुमंतू समुदायों की महिलाओं को बहुत बच्चे होते हैं और इससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित होता है।    

 

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?