
भोपाल: जब से सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है, तब से कई ऐसी चीजें देखने को मिलती है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे। कई अजीबोगरीब चीजें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही एक लेटेस्ट ट्रेंड लड़कियों के बीच मशहूर हो रहा है। इसमें लड़कियां अपने होंठ फेविकोल से चिपकाती नजर आ रही हैं।
अपने होंठों को मोटा दिखाने के लिए कई सेलेब्स सर्जरी करवाते हैं। अपने होंठों में फिलर्स डलवाकर उन्हें और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। लेकिन टिकटोक यूजर्स ने इसका सस्ता उपाय निकाल लिया। नए चैलेंज के तहत लड़कियां अपने होंठ को फेविकोल से चिपका रही हैं। इसके बाद उनपर लिपस्टिक लगाकर वीडियो पोस्ट कर रही हैं।
ऐसा ही एक ट्रेंड साल 2015 में हॉलीवुड स्टार काइली जेनर की लिप सर्जरी के बाद वायरल हुआ था। जब लोग अपने होठों को मोटा दिखाते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे थे। लेकिन अब दुबारा ये ट्रेंड शुरू हुआ है। आप भी देखिए इस ट्रेंड के कुछ नमूने...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News