यहां फूलों से नहीं होता बारातियों का स्वागत, आते ही पोत देते हैं कीचड़

Published : Sep 01, 2019, 04:59 PM IST
यहां फूलों से नहीं होता बारातियों का स्वागत, आते ही पोत देते हैं कीचड़

सार

दुनिया में कई अजीबोगरीब तरफ की रस्में होती हैं। खासकर शादी-ब्याह में कई तरह की रस्में ऐसी होती हैं, जिन्हें जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। भारत में भी ऐसी कुछ रस्में हैं, जिन्हें जानकार आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।   

छत्तीसगढ़: शादी में लड़की पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत में कोई कसार नहीं छोड़ते। छोटी-सी गलती पर भी बाराती बड़ा मुद्दा बनाकर तमाशा खड़ा कर देते हैं। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि छत्तीसगढ़ में एक ऐसा समुदाय है, जहां बारातियों का स्वागत कीचड़ से किया जाता है तो? शायद आप इसपर यकीन नहीं करेंगे। 

जी हां, भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में अंबिकापुर में ऐसा ही एक रिवाज है। यहां बारातियों का स्वागत फूल-मालाओं से नहीं बल्कि कीचड़ से किया जाता है। इस रिवाज को खासकर यहां रहने वाले मांझी समुदय के लोग मानते हैं। इसका चलन काफी लंबे समय से है। इस रिवाज के पीछे कारण भी काफी दिलचस्प है।  

ऐसा कहा जाता है कि इस रिवाज के जरिये लड़की पक्ष के लोग अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि लड़की पक्ष के लोग जितने ज्यादा लोगों को कीचड़ से सराबोर करेंगे, वो उतने ही श्रेष्ठ माना जाएगा। ऐसा करने से शादी के बाद लड़की वालों को लड़के वालों से दबना नहीं पड़ता। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस परंपरा से दोनों पक्ष आपस में घुल मिल जाते हैं। उनके बीच के रिश्ते मजबूत हो जाते हैं।  
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’