
तमिलनाडु: बच्चों का मां से गहरा लगाव होता है। मां को थोड़ी तकलीफ हो जाए, तो बच्चों को भी दर्द होता है। लेकिन कई बार इस प्यार में बच्चे अपना भविष्य दाव पर लगा देते हैं। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु से सामने आया।
द स्टार में छपी खबर के मुताबिक, यहां एक शख्स की बॉडी उसके घर से बरामद की गई। लेकिन जिस हाल में उसे बरामद किया गया, वो दिल दहलाने वाला था। शख्स का सिर फटा हुआ था और उसका दिमाग निकालकर प्लेट पर रखा हुआ था। इसे देख सभी का कलेजा कांप गया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की, तब जाकर पूरी स्टोरी सामने आई।
जिस व्यक्ति का मर्डर हुआ, वो हत्या के मामले में बेल पर जेल से बाहर आया था। इस क्रिमिनल ने अपने घर के पास रहने वाली एक महिला से लड़ाई की थी। बहस के दौरान शख्स ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे। इसके बाद महिला के बेटों ने उससे बदला लेने का फैसला किया।
दोनों क्रिमिनल के घर पहुंचे और उसे बांध लिया। इसके बाद पहले दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। लेकिन उसे मारने के बाद भी उन्हें संतुष्टि नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने उसका सिर फोड़ दिया। और चाकू से उसका दिमाग निकाल लिया। इसे उन्होंने डिनर प्लेट पर सर्व कर दिया। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। लेकिन इस मामले ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
शख्स की हत्या कर दी। लेकिन इसके बाद भी जब उनका जी नहीं भरा, तो उन्होंने उसका दिमाग निकालकर डिनर प्लेट पर सर्व कर दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News