
इराक: मुस्लिम देश इराक में आईएसआईएस ने ऐसा कहर मचाया कि पूरा देश ही तबाह हो गया। आतंकियों ने वहां के लोगों की जिंदगी मौत से भी बदतर कर दी। हालांकि, अब इराकी सेना ने कई आतंकियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इसी बीच पुलिस ने एक और खूंखार आतंकी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। लेकिन हैरानी की बात ये है की इस आतंकी का वजन इतना ज्यादा था कि उसे पुलिस वैन में नहीं ले जाया सका। उसे ले जाने के लिए पुलिस को पिकअप वैन लाना पड़ा।
पुलिस को देख हिल भी नहीं पाया
बताया जा रहा है कि पुलिस को उसके एक घर में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस उसे अरेस्ट करने पहुंची। स्वाट टीम जब मकान के अंदर गई, तो आतंकी उन्हें देख हिल भी नहीं पाया। 250 किलो के आतंकी का वजन इतना ज्यादा था कि वो बिना किसी और की मदद के उठ भी नहीं सकता था। पुलिस ने आसानी से उसे पकड़ लिया। लेकिन इसके बाद भी मुसीबत कम नहीं हुई। दरअसल, पुलिस वैन में आतंकी समा नहीं पा रहा था। उसे पिकअप वैन में लादकर ले जाया गया।
भड़काऊ भाषण देने के लिए बदनाम
आतंकी की पहचान आईएसआईएस के आतंकी शिफ अल निमा के रूप में हुई। उसे अबु अब्दुल बारी के नाम से भी जाना जाता है। खूंखार आतंकी उसे जब्बा द जिहादी के रूप में जानते थे। उसे भड़काऊ भाषण देने के लिए जाना जाता था। साथ ही आईएसआईएस आतंकियों की लिस्ट में उसे टॉप पर रखा गया है।
दुष्कर्मी और हत्यारा
जब्बा आतंकी खूंखार था। उसने उन मौलवियों की हत्या का फतवा जारी किया था, जिन्होंने आईएसआईएस के प्रति निष्ठा रखने से इंकार कर दिया था। साथ ही इसी आतंकी ने 2014 में एक मस्जिद को भी बुरी तरह नष्ट करवा दिया था। इसके बाद उसके नेतृत्व में ही मोसुल शहर को आईएसआईएस आतंकियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। इसके अलावा जब्बा आतंकी लड़कियों के प्रति बेहद नृशंस था। कई इराकी लड़कियों के साथ उसने दुष्कर्म किया था। वह उन्हें कई तरह से यातनाएं देता था। लेकिन अपने वजन के कारण वो दुष्कर्म के बाद खुद उठ भी नहीं पाता था। उसके अरेस्ट कर ट्रक में ले जाती तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News