टिकटॉक पर बंदर का कारनामा हुआ VIRAL

Published : Aug 04, 2019, 04:55 PM ISTUpdated : Aug 04, 2019, 05:10 PM IST
टिकटॉक पर बंदर का कारनामा हुआ VIRAL

सार

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो देखकर समझ आता है कि आखिर बंदरों को समझदार क्यों कहा जाता है? जहां इंसान पानी की किल्लत होने के बावजूद इसकी बर्बादी पर लगाम नहीं लगा रहे, वहीं इस समझदार बंदर ने लोगों को काफी अच्छा मैसेज सिखाया। 

डेस्क: भारत के पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने अपने ट्विटर पर एक बंदर का वीडियो शेयर किया, जहां से ये वायरल हो गया। टिक-टॉक पर सब पहले बनाया गया ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।  

पानी पीने के बाद बंदर ने दिखाई समझदारी 
इस वीडियो में एक बंदर किसी कॉलोनी में नल चलाकर पानी पीता नजर आ रहा है। लेकिन पानी पीने के बाद इस समझदार बंदर ने नल बंद किया। बस उसकी इस हरकत ने लोगों का दिल जीत लिया।  


हजारों बार शेयर किया गया वीडियो 
वायरल हुए इस क्यूट वीडियो को अभी तक पांच हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है। वहीं इसपर चौदह हजार से ज्यादा लाइक्स आए हैं।  इस वीडियो में बंदर की समझदारी लोगों का दिल जीत रही है।  


लोगों ने शेयर किये कमेंट्स 
इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने बंदरों को इंसान से बेहतर बताया तो एक यूजर ने लिखा कि इंसानों को इससे सीख लेने की जरुरत है।  


नीचे देखें वीडियो 

 

PREV

Recommended Stories

विदाउट हेलमेट शख्स का क्यों कुछ नहीं कर पाई यातायात पुलिस, स्टील बर्ड कंपनी ने दिया बड़ा ऑफर
कर्मचारी ने भेजा रोमांटिक छुट्टी का ईमेल, बॉस ने दिया उतना ही जोरदार जवाब-पढ़ें...