बीवी ने इंटरनेट पर लीक किए पति के कुछ ऐसे काम, देखते रह गए सभी

आज जहां औरतों को ही घर के सारे काम करने होते हैं, भले ही वह जिस हाल में हो, वहीं मलेशिया के कॉन्तान में एक पिता अपने बच्चों का हर तरह से ख्याल रख रहा है। उसकी पत्नी ने हाल में ही एक बच्चे को जन्म दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2019 5:08 AM IST / Updated: Sep 28 2019, 10:43 AM IST

कॉन्तान, मलेशिया। आम तौर पर यह देखा जाता है कि औरत ही घर के सारे काम निपटाती है, भले ही वह किसी भी हाल में हो। लेकिन मलेशिया के कॉन्तान शहर में एक पति ने कुछ ऐसा किया कि उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, उसकी पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद वह काफी कमजोर हो गई। इस दौरान उसके पति ने पूरे समय काम पर जाने के साथ ही अपने पत्नी और 5 बच्चों का अच्छी तरह से ख्याल रखा। उसकी पत्नी ने इसे लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखा, जिसमें उसने अपने पति को Most Loving Husband बताया। अब दूसरे लोग भी उसकी जम कर प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल, मलय और चीनी संस्कृति में यह परम्परा है कि बच्चे को जन्म देने के बाद औरतें करीब तीन महीने तक आराम करती हैं और खास तरह का ही भोजन करती हैं। इसे पंतांग पीरियड कहते हैं। वैसे, अब ज्यादा लोग इस परंपरा को नहीं मानते हैं।

इस पीरियड के दौरान पति ने बखूबी निभाई जिम्मेदारी
कॉन्तान की इस महिला ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उसके बच्चे के जन्म देने के बाद पति ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। वह बहुत ही जल्दी जाग जाता था और दूसरे बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार करता था। वह उनके लिए नाश्ता भी बनाता था। यही नहीं, वह अपनी पत्नी के लिए खास तरह के हर्बल बाथ की भी व्यवस्था करता था और उसके लिए स्पेशल फूड तैयार करता था। इसके साथ ही वह खुद भी काम पर जाने के लिए तैयार होता था। वह अपनी सबसे बड़ी बेटी को खुद स्कूल जाकर छोड़ता था, जबकि दूसरे बच्चे साइकिल से स्कूल जाते थे।

लंच टाइम में फिर आता था घर
लंच टाइम में वह फिर घर आता था और सबके खाने की व्यवस्था करता था। वह छोटे बच्चे को नहलाता था और इसके बाद अपनी बड़ी बेटी को स्कूल से वापस लाने के लिए जाता था। सभी को खाना खिला देने के बाद वह कपड़े की भी सफाई करता था। इसके बाद फिर वह अपनी ड्यूटी पर चला जाता था। 

ऑनलाइन शॉप ओनर है पत्नी
इस शख्स की पत्नी ऑनलाइन शॉप ओनर है। उसका नाम सिती है। सिती ने फेसबुक पर लिखा कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह हमेशा अपने काम से घर से बाहर जाती थी। वह पार्सल्स पोस्ट करने के अलावा बिजनेस के सिलसिले में लोगों से मिलने भी जाया करती थी। लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद उसके पति ने अपने जॉब के साथ उसके बिजनेस का भी ख्याल रखा। सिती की मां का कहना है कि ऐसा पति मिलना बड़ी किस्मत की बात है। उसने अपनी बेटी से अपने पति का ठीक से ध्यान रखने को कहा। सिती का कहना है कि ऐसा पति पा कर वह अपने आप को बहुत खुश किस्मत समझती है।  

Share this article
click me!