
सिंगापुर: नेचर्स कॉल के आगे किसी की नहीं चलती। ये कभी भी आ सकता है। इस दौरान अगर लोग बाहर होते हैं, तो या तो वो पब्लिक टॉयलेट का सहारा लेते हैं या फटाफट घर जाकर टॉयलेट यूज करते हैं। लेकिन अगर इंसान ऐसी जगह फंस जाए, जहां से निकलने में उसे घंटों लगे और उस हालत में जोर से प्रेशर आ जाए तो? ऐसा ही कुछ हुआ सिंगापुर में रहने वाली एक महिला के साथ।
सड़क पर हो ली फ्रेश
मेलशियाई वेबसाइट ओरिएंटल डेली की खबर के मुताबिक,ये महिला अपने पति के साथ कार में ट्रैवल कर रही थी। अचानक उसे जोर से प्रेशर आया। ट्रैफिक इतना लंबा था कि दोनों कई घंटों से वहां फंसे रह गए। इसके बाद महिला से कंट्रोल नहीं हुआ। उसने गाड़ी से उतर कर सड़क के किनारे ही फ्रेश होने का फैसला किया।
पति करता रहा कवर
जब महिला ने सड़क किनारे फ्रेश होने का फैसला किया, तो उसके पति ने उसे कवर करने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। दिन के उजाले में कई लोगों ने महिला को ऐसा करते हुए देख लिया। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
फेसबुक ने किया डिलीट
इस घटना का वीडियो किसी ने फेसबुक पर शेयर कर दिया। हालांकि, तीन सेकंड के इस वीडियो क्लिप को फेसबुक ने तुरंत डिलीट कर दिया। इसके बाद भी ये क्लिप व्हाट्सऐप के जरिये सर्कुलेट हो रह हैं। लोग इसपर तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ महिला की परेशानी समझ रहे हैं तो किसी ने इसे घिनौना कहा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News