जब ट्रैफिक जाम में फंसी महिला को अचानक आ गया प्रेशर

सिंगापुर में एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भयंकर ट्रैफिक में फंसी इस महिला को जब प्रेशर आया, तो उसने दिन के उजाले में सड़क पर ही फ्रेश होने का फैसला ले लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2019 4:16 AM IST / Updated: Dec 29 2019, 04:38 PM IST

सिंगापुर: नेचर्स कॉल के आगे किसी की नहीं चलती। ये कभी भी आ सकता है। इस दौरान अगर लोग बाहर होते हैं, तो या तो वो पब्लिक टॉयलेट का सहारा लेते हैं या फटाफट घर जाकर टॉयलेट यूज करते हैं। लेकिन अगर इंसान ऐसी जगह फंस जाए, जहां से निकलने में उसे घंटों लगे और  उस हालत में जोर से प्रेशर आ जाए तो? ऐसा ही कुछ हुआ सिंगापुर में रहने वाली एक महिला के साथ।  

सड़क पर हो ली फ्रेश 
मेलशियाई वेबसाइट ओरिएंटल डेली की खबर के मुताबिक,ये महिला अपने पति के साथ कार में ट्रैवल कर रही थी। अचानक उसे जोर से प्रेशर आया। ट्रैफिक इतना लंबा था कि दोनों कई घंटों से वहां फंसे रह गए। इसके बाद महिला से कंट्रोल नहीं हुआ। उसने गाड़ी से उतर कर सड़क के किनारे ही फ्रेश होने का फैसला किया। 

Latest Videos

पति करता रहा कवर 
जब महिला ने सड़क किनारे फ्रेश होने का फैसला किया, तो उसके पति ने उसे कवर करने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। दिन के उजाले में कई लोगों ने महिला को ऐसा करते हुए देख लिया। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।  

फेसबुक ने किया डिलीट 
इस घटना का वीडियो किसी ने फेसबुक पर शेयर कर दिया। हालांकि, तीन सेकंड के इस वीडियो क्लिप को फेसबुक ने तुरंत डिलीट कर दिया। इसके बाद भी ये क्लिप व्हाट्सऐप के जरिये सर्कुलेट हो रह हैं। लोग इसपर तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ महिला की परेशानी समझ रहे हैं तो किसी ने इसे घिनौना कहा।  

Share this article
click me!

Latest Videos

जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts