महिला ने काटा अपने हसबैंड का प्राइवेट पार्ट, रहस्यमय है वजह

अमेरिका की एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। फिलहाल, इसकी वजह पता नहीं चल सकी है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2019 6:20 AM IST / Updated: Sep 14 2019, 11:53 AM IST

नॉर्थ कैरोलिना। पिछले मंगलवार को नॉर्थ कैरोलिना में रहने वाली एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट डाला। इसकी जानकारी मिलने के बाद कार्टेरेट काउंटी के डिप्युटीज वहां पहुंचे और उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट को बर्फ में रख कर सुरक्षित किया। इसके बाद उस आदमी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला को 500,000 डॉलर (करीब 3 करोड़ 55 लाख) के बॉन्ड पर रखा गया है।

कैसे हुई घटना
56 साल की विक्टोरिया थॉमस  फ्रैबट ने न्यूपोर्ट स्थित अपने घर में अचानक अपने पति 61 साल के जेम्स को रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद उसने रसोईघर में इस्तेमाल किया जाने वाला एक चाकू निकाला और एक झटके में उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। जेम्स दर्द से बिलबिला उठा। किसी तरह उसने काउंटी के अधिकारियों को फोन किया, जिसके बाद वे तुरंत पहुंचे और उसका प्रइवेट पार्ट बर्फ में रख उसे अस्पताल ले गए। वहीं, महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

क्यों किया ऐसा, कुछ पता नहीं चला
उस महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट क्यों काटा, इसकी कोई  साफ वजह पता नहीं चल सकी। उसके पति ने ऐसा कुछ भी नहीं किया था, जिसके चलते उसे इतनी बड़ी सजा दी जा सकती थी। यह अभी तक रहस्य बना हुआ है कि आखिर महिला ने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया।

क्या कहा महिला ने
जब महिला से इसके बारे में अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने कहा कि वह प्रूनर का यूज करती है। गुलाब की छंटाई करने के लिए इसका इस्तेमाल करना अच्छा होता है। महिला ने यह भी कहा कि उसके पति जेम्स का प्राइवेट पार्ट काटने से इतन खून नहीं निकला कि वह उससे क्रॉस का निशान बना सके और यह लिख सके कि वह पापी है। उसने यह भी कहा पति का प्राइवेट पार्ट काटने से उसे जो दर्द हुआ है, उससे उसे यह मैसेज मिलन चाहिए कि वह ईश्वर के प्रति पाप न करे और न ही किसी का शीलभंग करे। इससे लगता है कि महिला को अपने पति के चरित्र को लेकर संदेह था।

डॉक्टरों ने कहा जोड़ दिया जाएगा प्राइवेट पार्ट 
बहरहाल, महिला के पति का ट्रीटमेंट कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि सर्जरी कर उसका प्राइवेट पार्ट जोड़ दिया जाएगा, पर इस तरह से प्राइवेट पार्ट के काटे जाने पर उसके कई टिश्यू मर जाते हैं, इसलिए जरूरी नहीं कि उसका प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से फंक्शन करे। उम्र अधिक होने से भी कुछ दिक्कत हो सकती है और संभव है कि वह सेक्स करने के काबिल नहीं रह पाए। वैसे डॉक्टरों ने कहा कि उसका प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से काम कर सके, इसके लिए वे हर संभव कोशिश करेंगे। 

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
बता दें कि किसी महिला द्वारा अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिए जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। अमेरिका और दूसरे देशों में अपने पतियों द्वारा दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने से तंग आई कई महिलाओं ने उनके प्राइवेट पार्ट काट दिए, जिसके चलते उन्हें सजा भी भुगतनी पड़ी। 

इस मामले में अगली सुनवाई होगी 20 सितंबर को 
इस मामले में अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी। अब इस मामले में महिला को क्या सजा मिलती है, इसका पता नहीं चल सका है। वहीं, नॉर्थ कौरोलिना के ग्रीनविले में विदांत मेडिकल सेंटर में भर्ती महिला के पति के मेडिकल कंडीशन की भी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।  
   

Share this article
click me!