
हटके डेस्क: एक गूगल अर्थ एक्सप्लोरर ने अचानक पैसिफिक ओशन में एक ऐसे द्वीप की खोज की जिसे देखकर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। ये द्वीप मेल प्राइवेट पार्ट की तरह नजर आ रहा है। इसे खोजा है 50 साल की जोलीन वुल्ताग्गिओ (Joleen Vultaggio) ने। जोलीन की नजर इस द्वीप पर तब पड़ी जब वो ऑनलाइन वर्ल्ड मैप देख रही थी। अचानक उसे अजीबोगरीब शेप का एक द्वीप दिखा, जिसकी फोटो लेकर उसने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
फेसबुक पर किया शेयर
जोलीन ने इस आइलैंड की तस्वीर को फेसबुक पर शेयर किया। जोलीन ने बताया कि जब उसने पहली बार आइलैंड को मैप पर लोकेट किया तब उसका शेप देख हैरान रह गई। उसने तुरंत उसे मार्क किया ताकि जब वो इसके बारे में बताए, तब लोगों को ये ना लगे कि वो कोई स्टोरी बना रही है। अमेरिका के मिशिगन में रहने वाली इस महिला ने कहा कि पहली ऐसा लगा जैसे ये आइलैंड कुछ अलग है और ये मेल प्राइवेट पार्ट की तरह नजर आ रहा है।
कुछ ऐसा दिखता है आइलैंड
जोलीन ने जिस आइलैंड की खोज की है, वो 500 मीटर लंबा हैं। इसे फ्रांस के पास मौजूद न्यू कैलेडोनिया के पास मौजूद ट्रॉपिकल ट्रिनिटी आइलैंड के पास पाया गया है। इसके सबसे नजदीक ट्रिनिटी आइलैंड ऑफ ओयूवीया है। जोलीन ने बताया कि दुनिया के लिए इस आइलैंड को देखना काफी वीयर्ड हो सकता है। आज से पहले ऐसे द्वीप पर किसी की नजर नहीं गई थी।
खोज चुकी है कई नई जगह
गूगल मैप के जरिये जोलीन ने कई जगहों को ढूंढा है। जोलीन ने बताया कि जब कभी वो ऐसी जगहों की खोज करती है, ना सिर्फ बाहरी लोग बल्कि उसके अपने बच्चे भी उसपर हँसते हैं। इस बार जब उसकी नजर इस द्वीप पर पड़ी तो उसने इसे मैप में पिन कर लिया। उसने कहा कि अगर बिना किसी सबूत के वो इसकी जानकारी देती तो शायद लोग विश्वास नहीं करते। लेकिन अब सभी इसकी तस्वीर देख हैरत में हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News