जब महिला की पैंट से निकला खतरनाक जानवर...

Published : Aug 23, 2019, 11:39 AM ISTUpdated : Aug 23, 2019, 12:03 PM IST
जब महिला की पैंट से निकला खतरनाक जानवर...

सार

स्मगलर्स पर लगाम लगाने के लिए हर देश की पुलिस कड़ी मशक्कत करती है। हाल ही में इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने तीन लोगों को 10 केजी सोना ले जाते हुए पकड़ा। इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपए थी। लेकिन कुछ स्मगलर्स ऐसी तरकीब भी निकालते हैं कि पहली बार में उन्हें पकड़ पाना नामुमकिन सा लगता है। 

फ्लोरिडा: स्मगलिंग के कई किस्से आपने सुने होने, लेकिन कुछ लोग तो इस क्राइम को करते हुए हद ही पार कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फ्लोरिडा से सामने आया था, जहां एक महिला जानवरों की तस्करी करते पकड़ी गई थी। लेकिन सबसे चौंकाने वाला खुलासा तो पुलिस ने बाद में किया। 

शक के आधार पर रोकी गाड़ी 
ट्रैफिक स्टॉप पर पुलिस ने एक महिला की गाड़ी शक के आधार पर रुकवाई। दरअसल, जब महिला ने स्टॉप पर पुलिस को चेकिंग करते देखा, तो अपनी गाड़ी मोड़ना चाह रही थी। लेकिन पुलिस की नजर उसपर पड़ गई। पुलिस ने उसकी गाड़ी रुकवाई और तलाशी ली।  

बरामद किये कई कछुए 
इस तलाशी में पुलिस को उसकी गाड़ी से लगभग 41 कछुए बरामद हुए। जब पुलिस ने इसे लेकर पूछताछ की तो महिला के साथ गाड़ी में मौजूद लड़के ने कहा कि वो लोग कछुए और मेढ़क इक्कठा करते हैं। 

पैंट से निकला मगरमच्छ 
पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की। जब उससे और भी किसी जीव की तस्करी की बात पूछी गई, तो उसने अपने पैंट के अंदर छिपाए जानवर को बाहर निकाला। ये जानवर एक छोटा मगरमच्छ था। उसे देखकर सभी हैरान रह गए। 

सब हो गए हैरान 
महिला को उसकी पैंट से मगरमच्छ निकालता देख सभी हैरान हो गए। आखिर ये महिला ऐसा कैसे कर सकती थी? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे उसकी जान भी जा सकती थी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी।  

पैरोल पर छूटी महिला 
बीते 15 अगस्त को ही इस महिला को पैरोल पर छोड़ा गया है। उसे फिलहाल फ्लोरिडा से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।   

PREV

Recommended Stories

वायरल होने के लिए मां ने बेटे संग किया हैरान करने वाला स्टंट, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
5-स्टार होटल में रहती है ये बिल्ली, नाम है 'लिलिबेट'-निराले हैं ठाठ