मर्द से मर्द ने किया प्यार, एड्स की जगह हो गया डेंगू

Published : Dec 24, 2019, 11:29 AM ISTUpdated : Dec 25, 2019, 09:54 AM IST
मर्द से मर्द ने किया प्यार, एड्स की जगह हो गया डेंगू

सार

आज तक हमनें सुना था कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। लेकिन इस साल एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इसमें एक शख्स को डेंगू मच्छर के काटने से नहीं बल्कि सेक्स करने से हो गया। 

स्पेन: दुनिया में कई तरह की बीमारियां फैलती रहती है। कुछ बीमारियां जानलेवा होती हैं। ये संक्रामक वस्तु या जानवर से फैलती हैं। इनमें डेंगू भी शामिल है। एडीज मच्छरों के काटने से डेंगू होता है। लेकिन इस साल अक्टूबर में स्पेन के डॉक्टर्स के सामने एक ऐसा मामला आया, जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, यहां रहने वाले एक शख्स को मच्छर के काटने से नहीं, बल्कि सेक्स करने से डेंगू हो गया।  

मेल पार्टनर से हुई बीमारी 
मेड्रिड के रहने वाले 41 साल के एक शख्स को तेज बुखार हुआ। उसने डॉक्टर्स को दिखाया तब पता चला कि उसे डेंगू है। ये सुनकर वो काफी हैरान हो गया। क्योंकि वो ऐसी किसी भी जगह नहीं गया था, जहां मच्छर हों। तभी उसे अपने पार्टनर का ख्याल आया, जिसे भी डेंगू हुआ था।  

स्पर्म से फैली बीमारी 
जब इस शख्स ने अपने पार्टनर के बारे में डॉक्टर को बताया, जो कुछ दिनों पहले क्यूबा घूमने गया था, तो डॉक्टर्स ने उसे भी बुलाया। जांच में पता चला कि दोनों ने सेक्स किया था, जिसमें स्पर्म के जरिये डेंगू दूसरे शख्स की बॉडी में चला गया। दोनों में वही वायरस थे जो क्यूबा में डेंगू से फैलता है। इसके बाद दुनियाभर में इसे लेकर रिसर्च शुरू हो गई। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल