किसी को 8 गोली लगी-किसी का गर्दन काट दिया...पं. बंगाल में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिवार से मिले मोदी

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में उन कार्यकर्ताओं के परिवारवालों से मुलाकात की, जिनकी राजनीतिक हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, दीदी की आंखों पर अहंकार का पर्दा चढ़ा हुआ है। बीते 10 साल में भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। ऐसे में बताते हैं कि पश्चिम बंगाल में कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2021 8:22 AM IST / Updated: Apr 17 2021, 06:26 PM IST

कोलकाता. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में उन कार्यकर्ताओं के परिवारवालों से मुलाकात की, जिनकी राजनीतिक हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, दीदी की आंखों पर अहंकार का पर्दा चढ़ा हुआ है। बीते 10 साल में भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। ऐसे में बताते हैं कि पश्चिम बंगाल में कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई।

मृतक भाजपा कार्यकर्ता की बेटी को आशीर्वाद देते पीएम मोदी।

Latest Videos

कांकिनारा बाजार गोली कांड

कांकिनारा बाजार गोली कांड में  धर्मवीर साव (35) और रामबाबू साव (20) की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। मामला 20 जून 2019 का है। सुबह के 11 बजे रहे थे। दुकान और बाजार में भीड़ थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाजार से करीब 200 मीटर दूर कुछ उपद्रवी पुलिस के इशारे पर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे थे। तभी कुछ देर बाद वहां फायरिंग होने लगी। इस गोली कांड में रामबाबू को सिर पर गोली लगी, जो 50 मीटर दूर दुकान पर समान खरीद रहा था। 

26 मई 2019 को कार्यकर्ता चंदन साव की मौत हो गई। उसे चुनाव के समय 4 गोलियां मारी गईं। 

दो सगे भाईयों की हत्या कर दी गई

दो सगे भाईयों अनूप मंडल (30 साल) सुसांतों मंडल (28 साल) की 15 मई 2020 को हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी ने दोनों भाइयों को गोली मारकर हत्या कर दी। 

22 मई 2019 को राजेश साव नाम के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस की वर्दी में कुछ आरोपियों ने गोली मारी।  

रात के वक्त 24 साल के कार्यकर्ता की हत्या

28 साल के सैकत बवाल की 12 दिसंबर 2020 को हत्या कर दी गई। आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा। 

24 साल के लाला चौधरी की भी बुरी तरह से हत्या की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात के वक्त उन्हें पकड़ लिया गया। फिर सिर काटकर ट्रेन की बोगी में रख दिया।

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका ये 'लाडला', यह देख हर आंख नम
जब Ratan Tata ने फोर्ड चेयरमैन से लिया अपमान का बदला, लेकिन अलग अंदाज में...
Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम
रतन टाटा का अंतिम संस्कारः क्या है पारसी परंपरा 'दख्मा'?
टूट कर बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस की 'अनदेखी' पर सहयोगियों का जुबानी हमला