5 केस होने के बावजूद ममता ने नामांकन पत्र में खुद को बताया बेदाग; सुवेंदु ने EC से कहा- रद्द हो नामांकन

Published : Mar 15, 2021, 04:51 PM ISTUpdated : Mar 15, 2021, 05:34 PM IST
5 केस होने के बावजूद ममता ने नामांकन पत्र में खुद को बताया बेदाग; सुवेंदु ने EC से कहा- रद्द हो नामांकन

सार

प बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होना है। लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, ममता बनर्जी पर नामांकन पत्र में दर्ज केस छिपाने का आरोप लगा है। 

कोलकाता. प बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होना है। लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, ममता बनर्जी पर नामांकन पत्र में दर्ज केस छिपाने का आरोप लगा है। वहीं, इस मामले में नंदीग्राम से ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी चुनाव आयोग के पास पहुंचे हैं। उन्होंने ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

सुवेंदु अधिकारी का आरोप है कि ममता बनर्जी ने अपने उपर चल रहे केसों का जिक्र नामांकन पत्र में नहीं किया है। इतना ही नहीं  उन्होंने केसों का भी जिक्र किया है, जो ममता पर चल रहे हैं। 

ममता पर चल रहे ये केस- सुवेंदु अधिकारी

- ममता बनर्जी पर केस संख्या 286/2018 के तहत आईपीसी की धारा 20 बी, 153 ए और 198, असम के गीता नगर पुलिस स्टेशन में केस चल रहा है। 
- उन पर केस संख्या 466/2018 के तहत आईपीसी की धारा 120 बी, 153 ए, 294, 298 और 506, असम पान बाजार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। 
- एक केस केस संख्या 288/2018 के तहत आईपीसी की धारा 121, 153 ए, असम जगरोड पुलिस स्टेशन में दर्ज है। 
- इसके अलावा असम में हीं उत्तर लखीमपुर सदर थाना में ममता बनर्जी के उपर केस संख्या 832/2018 के तहत आईपीसी की धारा 120 बी और 153 ए के तहत केस दर्ज है। 
- एक केस कोलकाता में भी दर्ज है। यह कोलकाता के निजाम पैलेस में CBI द्वारा दायर केस संख्या आरसी 01020008A0023/2008 है। 

नंदीग्राम से चुनाव मैदान में हैं सुवेंदु और ममता
नंदीग्राम से ममता बनर्जी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं, इस सीट पर उनका मुकाबला उनके करीबी रहे सुवेंदु अधिकारी से है। ममता ने हाल ही में नंदीग्राम का दो दिन का दौरा भी किया था। वहीं, सुवेंदु ने दावा किया है कि वे ममता को इस सीट से कम से कम 50 हजार वोटों से हराएंगे। 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?