बंगाल में हिंसा में घायल 85 वर्षीय महिला की मौत के बाद आक्रामक हुई BJP, शाह से लेकर नड्डा तक TMC पर बरसे

Published : Mar 29, 2021, 12:35 PM ISTUpdated : Mar 29, 2021, 02:29 PM IST
बंगाल में हिंसा में घायल 85 वर्षीय महिला की मौत के बाद आक्रामक हुई BJP, शाह से लेकर नड्डा तक TMC पर बरसे

सार

पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में हिंसा के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। 27 फरवरी को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं क हमले में घायल 85 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान महीनेभर बाद दम तोड़ दिया। मृतका का बेटा भाजपा कार्यकर्ता है। उसने TMC कार्यकर्ताओं के खिलाफ हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. उत्तर 24 परगना जिले के निमता इलाके में राजनीतिक हिंसा में घायल हुई 85 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान महीनेभर बाद दम तोड़ दिया। मृतका का बेटा भाजपा कार्यकर्ता है। उसने TMC कार्यकर्ताओं के खिलाफ हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना 27 फरवरी को हुई थी। महिला ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। 

भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा-बंगाल की बेटी शोवा मजूमदार जी के निधन पर नाराज़गी, जिन्हें टीएमसी के गुंडों ने बेरहमी से पीटा था। उनके परिवार का दर्द और ज़ख्म ममता दीदी को लंबे समय तक सताता रहेगा।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा-वृद्ध मां शोभा मजूमदार जी की आत्मा को शांति मिले। उसने अपना जीवन खो दिया क्योंकि उसका बेटा एक भाजपा कार्यकर्ता है। उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। वह बंगाल की मां और बेटी थी। भाजपा माताओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए लड़ती रहेगी। 
  • केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी ने कहा-जिस सरकार ने मां, माटी, मानुष का नारा लगाकर दस साल राज किया है, उसी सरकार की पार्टी के हाथों एक मां की मौत! पश्चिम बंगाल की माटी आज रक्त रंजित है। चुनाव के दौरान भी दो-तीन दिन में चार-पांच लोगों की मौत हो चुकी है, ये कैसी मां, माटी की सरकार है? 
  • घटना पर TMC सांसद सौगत राय ने दी सफाई-एक महीने पहले बीजेपी कार्यकर्ता गोपा मजूमदार के घर के सामने उसका एक टीएमसी समर्थक के बीच विवाद हुआ था। इसमें गोपाल नीचे गिर गया और उसकी मां यह सोचकर उत्तेजित हो गई कि उसके बेटे पर हमला किया जा रहा है। इस हालत में वो भी नीचे गिरकर घायल हो गई थी।
  • ममता बनर्जी ने कहा-मुझे नहीं पता कि बहन की मौत कैसे हुई है। हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं।

जानें पूरा मामला...

  • नॉर्थ दमदम का वार्ड-7 में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अनजान लोगों ने उनके घर में घुसकर मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्हें भी मारा-पीटा। आरोपियों ने पिस्टल की मुठिया से घातक प्रहार किए थे। हमले का आरोप TMC के कार्यकर्ताओं पर लगा था।
  • घटना की सूचना मिलने पर मजूमदार के घर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए थे। इस घटना की नीमता पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी।
  • घटना के बाद महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि आरोपियों ने उसके सिर और गर्दन पर घूंसे मारे। यह मामला काफी तूल पकड़ गया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके लिखा था कि बंगाल की इस मां के दर्द और दु:ख का जवाब बंगाल का मानुष देगा।
  • हालांकि TMC ने इस आरोप को नकार दिया था। पानीहाटी से TMC के विधायक निर्मल घोष ने कहा था कि हमलावरों का उनकी पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

नीचे सुनिए घायल महिला का बयान...जिसकी सोमवार सुबह मौत हो गई
 

 

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?