जापान में भारी बारिश बनी आफत, बाढ़ और लैंड स्लाइडिंग से 10 की मौत

अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ से दो बुजुर्गों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 वर्षीय एक महिला पूर्वी फुकुशिमा तट के पास मृत पाई गई थी। पुलिस ने लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखरों को तैनात किया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 26, 2019 10:47 AM IST

तोक्यो. मध्य जापान में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए राहतकर्मियों ने शनिवार को बचाव अभियान जारी रखा। इस बीच हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है और तीन लोग लापता हैं।

भूस्खलन और बाढ़ से 9 लोगों की मौत 
अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ से दो बुजुर्गों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 वर्षीय एक महिला पूर्वी फुकुशिमा तट के पास मृत पाई गई थी। पुलिस ने लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखरों को तैनात किया है।

Latest Videos

राहत शिविरों में रह रहे हैं 1800 लोग 
ट्रेन सेवाएं निलंबित होने के कारण हजारों लोगों को नारिता हवाई अड्डे पर रात बितानी पड़ी। जापान मौसम विभाग द्वारा भूस्खलन और बाढ़ कम होने के संकेत मिलने के बाद बचाव कर्मियों को थोड़ी राहत मिली। शनिवार सुबह कई क्षेत्रों में बारिश कम हुई। अभी भी 1,800 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता