पाकिस्तान में 10 हिन्दू पुजारियों को मिली जमानत, सिख धर्मगुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

Published : Sep 19, 2019, 07:00 PM IST
पाकिस्तान में 10 हिन्दू पुजारियों को मिली जमानत, सिख धर्मगुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

सार

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में यहां की एक अदालत ने सिख समुदाय के 10 नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में हिरासत में लिए गए चार हिंदू पुजारियों को जमानत दे दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट लतीफ शाह ने पुजारियों शिवनाथ शर्मा, सूरज कुमार, राम प्रकाश और कवल नाथ शर्मा की रिहाई के आदेश दिए।

पेशावर. उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में यहां की एक अदालत ने सिख समुदाय के 10 नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में हिरासत में लिए गए चार हिंदू पुजारियों को जमानत दे दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट लतीफ शाह ने पुजारियों शिवनाथ शर्मा, सूरज कुमार, राम प्रकाश और कवल नाथ शर्मा की रिहाई के आदेश दिए। इन्हें सिख धार्मिक नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए पेशावर पुलिस ने हिरासत में लिया था।

इस घटना से सिख समुदाय भड़क गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुजारियों ने सिख समुदाय के 10 धार्मिक नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। पुजारियों के खिलाफ पेशावर में 22 अगस्त को शिकायत दर्ज करायी गई। अगले दिन पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पुजारियों की अंतरिम जमानत अवधि खत्म होने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया था। बाद में पंडितों ने जमानत याचिका दायर की जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया और उनकी रिहाई के आदेश दिए।

यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran-Israel War Day 5: इजराइल ने हवा में ही मारा ईरान का फाइटर जेट, युद्ध को लेकर आया ट्रंप का बड़ा बयान
Middle East War Timeline: 90 दिनों में क्या हुआ ऐसा कि बातचीत से युद्ध तक पहुंचा मामला?