ऐसी प्रेमिका से रहें सावधान, 10 मिनट तक ली ऐसी किस कि जाना पड़ा अस्पताल

Published : Aug 30, 2023, 02:08 PM ISTUpdated : Aug 30, 2023, 03:58 PM IST
Kiss

सार

चीनी वैलेंटाइन दिवस के दिन चीन में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को 10 मिनट तक ऐसा किस किया कि उसे हॉस्पिटल जाना पड़ा। उसके कान का पर्दा फट गया था।

बीजिंग। कहा जाता है कि एक-दूसरे को प्यार करने वाले जोड़े जब आपस में खो जाएं तो उन्हें किसी की सुधबुध नहीं रहती। चीन से ऐसे ही प्रेमी जोड़े की खबर आई है। यहां एक प्रेमिका प्रेमी को प्यार करने में इस कदर खो गई कि उसे अस्पताल जाना पड़ गया।

घटना दक्षिण चीन की है। मॉर्निंग पोस्ट में प्रकाशित हुई रिपोर्ट के अनुसार प्रेमिका ने लगातार दस मिनट तक प्रेमी को किस किया। इस दौरान उसने प्रेमी के कान से ऐसा खिलवाड़ किया कि उसके कान का पर्दा फट गया। प्रेमी को सुनाई देना बंद हो गया। वह आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचा।

चीनी वैलेंटाइन दिवस के दिन हुई घटना

रिपोर्ट के अनुसार घटना 22 अगस्त को हुई थी। उस दिन चीन के लोग चीनी वैलेंटाइन दिवस मनाते हैं। चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में वेस्ट लेक के पास दोनों मिले थे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और किस शुरू कर दिया। किस करीब 10 मिनट तक चला। प्रेमी को कान में तेज दर्द होने लगा तो वह हॉस्पिटल पहुंचा। उसे सुनाई कम दे रहा था। उसे सिर्फ बुदबुदाहट की आवाज आ रही थी।

इस वजह से किस के दौरान फट जाता है कान का पर्दा

पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि वह ठीक से सुन नहीं पा रहा है। हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उसकी जांच की तो पाया कि कान का पर्दा फट गया है। डॉक्टर उसकी कान का इलाज कर रहे हैं। उसे ठीक होने में करीब दो महीने लगे जाएंगे। डॉक्टरों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि जोशपूर्ण तरीके से स्मूच करने से कान के अंदर हवा के दबाव में तेजी से बदलाव हो सकता है। इससे कान के पर्दे को नुकसान होने की आशंका रहती है। साथी की भारी सांस के चलते कान के अंदर हवा के दबाव में असंतुलन पैदा होता है, जिससे कई बार कान का पर्दा फट जाता है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!