Top 10: वर्ल्ड के 10 सबसे खूंखार आतंकवादी

Published : Mar 21, 2025, 06:02 PM IST

Most dangerous terrorists in world history: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक आतंकवादी! ओसामा बिन लादेन से दाऊद इब्राहिम तक, जानें इनके खौफनाक अपराधों के बारे में। 

PREV
110
ओसामा बिन लादेन

अल-कायदा के फाउंडर ओसामा बिन लादेन का नाम कई हमलों से जुड़ चुका है, जिसमें 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हुए हमला भी शामिल हैं। इसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए थे। वो ग्लोबल जिहाद को बढ़ावा देने में एक प्रमुख व्यक्ति था।

210
अबू बकर अल-बगदादी

अबू बकर अल-बगदादी ISIS का लीडर था। उसने साल 2014 में खिलाफत की स्थापना की घोषणा की था। हालांकि, साल 2019 में उसकी मौत हो गई।

310
अयमान अल-जवाहिरी

अयमान अल-जवाहिरी ने अल-कायदा की शुरुआत की थी। अयमान अल-जवाहिरी 9/11 हमलों में बिन लादेन का सहयोगी था। हालांकि, 31 जुलाई 2022 को अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में उसे मार दिया गया था।

410
रामजी यूसुफ

रामजी यूसुफ साल 1993 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बम विस्फोट के पीछे एक प्रमुख व्यक्ति था। उसने कई अमेरिकी विमानों पर बमबारी की साजिश सहित अन्य हमलों की भी प्लानिंग की थी।

510
खालिद शेख मोहम्मद

खालिद शेख मोहम्मद 11 सितंबर के हमलों का मुख्य साजिशकर्ता था। फिर उसे साल 2003 में पकड़ा गया था और उसे ग्वांतानामो बे में रखा गया था।

610
एंडर्स बेहरिंग ब्रेविक

एंडर्स बेहरिंग ब्रेविक साल 2011 में हुए नॉर्वे हमलों का अपराधी था। ये हमले 22 जुलाई 2011 को हुए थे जब ब्रेविक ने ओस्लो में सरकारी इमारतों पर बमबारी की थी। इसमें 77 लो मारे गए थे।

710
अब्देलहामिद अबाउद

अब्देलहामिद अबाउद नवंबर 2015 के पेरिस हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड था। इसमें 130 लोग मारे गए थे। वो ISIS से जुड़ा था और उसने शहर भर में एक साथ कई हमलों का कोऑर्डिनेशन किया था।

810
मोहम्मद एमवाजी

मोहम्मद एमवाजी को जिहादी जॉन के नाम से जाना जाता था। वो एक कुख्यात ब्रिटिश आतंकवादी था, जो इस्लामिक स्टेट (ISIS) का सदस्य था। वो बंधकों की क्रूर हत्या के वीडियो में नजर आया था, जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया था।

910
इज्ज एड-दीन अल-कस्साम

इज्ज एड-दीन अल-कस्साम एक ऐसा व्यक्ति था, जिसने आधुनिक आतंकवादी समूहों को प्रेरित किया था। उसने बम विस्फोट, अपहरण, हत्याएं, आतंकी हमले जैसे अपराध किए हैं।

1010
दाऊद इब्राहिम

दाऊद इब्राहिम साल 1993 के मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड, जिसमें 250+ लोग मारे गए। कहा जाता है कि दाऊद इब्राहिम इस समय पाकिस्तान में छिपा हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories