Published : Jun 05, 2025, 10:39 AM ISTUpdated : Jun 05, 2025, 10:42 AM IST
पर्यावरण दिवस पर जानिए दुनिया के 10 सबसे हरे-भरे देशों के बारे में। क्या आप जानते हैं कौन सा देश है सबसे आगे और किसने क्या किया है पर्यावरण संरक्षण के लिए?
5 जून का दिन हरियाली की दृष्टि से बेहद ही खास माना जाता है। इस दिन को विश्व पर्यावरण के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर हमसभी मिलकर जगत को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लेते हैं।
212
विश्व के 10 सबसे हरे-भरे देश
वैसे तो आज के समय में पॉल्यूशन काफी ज्यादा हो चुका है। ग्लोबल चेंज एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। कई देशों में खुलकर सांस लेना मुश्किल हो गया है। लेकिन, उसके बावजूद भी 10 ऐसे देश हैं, जो पूरी तरह हरे और भरे हुए हैं।
312
1. एक्सटोनिया
एस्टोनिया को अक्सर हरित देश कहा जाता है। इसके पीछे का मुख्य कारण देश ने पर्यावरण के प्रति जागरूक नीतियों को अपनाया है। ग्रीनटेक और क्लीनटेक में अग्रणी बनने की दिशा में काम कर रहा है। इस देश को स्वच्छ हवा और व्यापक वनों के लिए जाना जाता है। 2024 तक 75.7 स्कोर के साथ शीर्ष पर है।
412
2. डेनमार्क
दूसरे नंबर पर डेनमार्क देश का नाम शामिल है। कुछ स्रोतों के मुताबिक इसे सबसे हरा भरा देश माना जाता है। पवन ऊर्जा में यह आगे है। इसका सबसे बड़ा लक्ष्य 2030 तक उत्सर्जन में 70 प्रतिशत की कमी लाना है।
512
3. लक्जमबर्ग
नंबर 3 पर लक्जमबर्ग देश का नाम इस लिस्ट में शामिल है। इस देश को मजबूत पर्यावरण नीतियों के लिए माना जाता है। हरियाली के मामले में यह देश आज के समय में काफी आगे निकला हुआ है।
612
4. जर्मनी
हरित देश के मामले में जर्मनी का नाम चौथे नंबर पर आता है। इस देश का सबसे बड़ा लक्ष्य साल 2030 तक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को 55 प्रतिशत तक कम करने के साथ उच्च स्थिरता को आगे बढ़ाना है।
712
5. फिनलैंड
पांचवें स्थान पर फिनलैंड का नाम इस सूची में आता है। हरियाली के मामले में वनों और जल जल निकायों की सुरक्षा, बिजली उत्पादन में कोयले प्रतिबंध लगाना है। वायु गुणवता पर भी काम चल रही है।
812
6. स्वीडन
स्वीडन को नवीकरणीय ऊर्जा नवाचार के लिए जाना जाता है। साथ ही, इसका सबसे बड़ा लक्ष्य 2045 तक जीवाश्म ईंधन मुक्त ऊर्जा प्राप्त करना है।
912
7. स्विट्जरलैंड
सातवें नंबर पर स्विट्जरलैंड देश ने अपना नाम लिखवा रखा है। इस देश ने हरियाली के मामले में काफी ज्यादा काम किया है। यहां मजबूत पर्यावरण शासन है। यह एक हरित देश में आता है।
1012
8. नॉर्वे
आठवें नंबर पर नॉर्वे का नाम इस सूची में शामिल है। इस देश ने जलविद्युतीय नवीकरणीय स्रोतों से 98 प्रतिशत बिजली और कार्बन प्रौद्योगियों में आगे कदम बढ़ाया है।
1112
9. आइसलैंड
यह देश भूतापीय और जल ऊर्जा का व्यापक रूप से उपयोग करता है। पर्यावरण अनुकूल जीवन को बढ़ावा देता है। साथ ही, साल 2040 तक कार्बन तटस्थता का लक्ष्य रखता है।
1212
10. न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड एक छोटा सा आइलैंड देश है। यह पूरी तरह से टिकाऊ खेती और सार्वजनिक परिवहन नवाचारों के साथ साल 2050 तक शुद्ध शून्य के लिए प्रतिबद्ध है।