अच्छी खबर: 101 साल के इस शख्स के सामने हारा कोरोना, जगाई पूरे देश के लिए उम्मीद

Published : Mar 27, 2020, 04:38 PM IST
अच्छी खबर: 101 साल के इस शख्स के सामने हारा कोरोना, जगाई पूरे देश के लिए उम्मीद

सार

 दुनियाभर के 199 देश कोरोना के कहर का सामना कर रहे हैं। अब तक 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे प्रभावित इटली है। यहां अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

रोम. दुनियाभर के 199 देश कोरोना के कहर का सामना कर रहे हैं। अब तक 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे प्रभावित इटली है। यहां अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन यहां से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर आई है, जिसे सुनकर हर कोई उम्मीदों से भर गया है। यहां 101 साल का वृद्ध जो कोरोना से संक्रमित था, वह ठीक हो गया। इटली में 80 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हैं। 

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इटली के रिमिनी में यह शख्स कोरोनाा से संक्रमित पाया गया था। इलाज के बाद यह बिल्कुल ठीक हो गया। हालांकि, समाचार एजेंसी ने शख्स का नाम उजागर नहीं किया। बताया जा रहा है कि यह शख्स कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाला सबसे वृद्ध शख्स बन गया है। 

एक हफ्ते पहले कराया गया था भर्ती
रिमिनि की वाइस मेयर ग्लोरिया लिसी ने बताया, इस शख्स का जन्म 1919 में हुआ था। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इसे एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा, इस शख्स के ठीक होने के बाद इस मुश्किल घड़ी में पूरा इटली उम्मीदों से भरा है। शख्स को बुधवार को घर लाया गया। इससे पहले इटली में एक 95 साल की महिला कोरोना संक्रमण से ठीक हो गई थीं। 

पिछले 24 घंटे में 713 लोगों ने तोड़ा दम
इटली में भी स्थिति काबू होती नजर नहीं आ रही है। यहां अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 713 लोगों की जान जा चुकी है। मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 

इटली में लोम्बार्डी शहर बुरी तरह से प्रभावित है। यहां एक दिन में 2500 नए केस सामने आए हैं। इटली में अब तक 5000 से ज्यादा मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो चुका है। 50 अपनी जान गंवा चुके हैं। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

H-1B वीज़ा पर अपने ही घर में घिरे ट्रंप-20 राज्यों ने बताया खतरनाक-खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, VIDEO वायरल, जानिए क्यों?