इक्वाडोर में 6.8 तीव्रता का भूकंप आने से 13 लोगों की मौत, पेरू तक महसूस किए गए झटके

Published : Mar 19, 2023, 07:58 AM ISTUpdated : Mar 19, 2023, 08:14 AM IST
Earthquake hits Ecuador

सार

इक्वाडोर में 6.8 तीव्रता का भूकंप आने से 13 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप का केंद्र गुयास प्रांत के बालाओ शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर 66.4 किलोमीटर गहराई में था।

Ecuador earthquake. दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार को भूकंप आने से 13 लोगों की मौत हो गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। भूकंप इक्वाडोर के तटीय इलाके में आया था। इसके झटके पड़ोसी देश पेरू तक महसूस किए गए। पेरू में भूकंप के चलते एक चार साल की बच्ची की मौत हुई है।

भूकंप के चलते इक्वाडोर में बहुत से घर गिर गए। बहुत से घरों में दरारें पड़ गईं। स्कूलों और अस्पतालों के भवनों को भी नुकसान हुआ है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने ट्वीट कर कहा कि सरकार भूकंप प्रभावितों के मदद के लिए अभियान चला रही है। राहत और बचाव के लिए इमरजेंसी टीमों को भेजा गया है।

66.4 km गहराई में था भूकंप का केंद्र
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6.8 तीव्रता के भूकंप का केंद्र गुयास प्रांत के बालाओ शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर 66.4 किलोमीटर गहराई में था। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पेरु में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों देशों में 126 लोग भूकंप के चलते घायल हुए हैं। इक्वाडोर के तटीय राज्य एल ओरो में 11 और पहाड़ी राज्य अजुए में दो लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- इस्लामाबाद कोर्ट से इमरान खान को राहत: सिग्नेचर को हाजिरी माना, जल्द ही अगली पेशी की होगी तारीख तय

पेरू के प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने कहा कि इक्वाडोर की सीमा पर टुंबेस क्षेत्र में एक चार साल की लड़की की मौत हुई है। भूकंप के चलते उसका घर ढह गया था। बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इक्वाडोर के अजुए में एक व्यक्ति की मौत गाड़ी के मलबे में दबने से हो गई। एल ओरो में कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। यहां दो मंजिला घर ढह गया है। घर में रहने वाले लोग वक्त रहते नहीं निकल पाए थे।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप का पोर्न स्टार से संबंध: अफेयर छुपाने के लिए 130000 डॉलर का किया भुगतान, पूर्व राष्ट्रपति पर लटकी अब गिरफ्तारी की तलवार...

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi Israel visit 2026: पीएम मोदी इज़राइल दौरे पर रवाना, क्या हैं इस यात्रा के खास उद्देश्य?
T20 WC 2026: इंग्लैंड सपोर्टर से स्टेडियम में भिड़ा पाकिस्तानी फैन, वीडियो वायरल!