अमेरिका में भारतीय लड़की से दुष्कर्म कर घोंट दिया गला, विदेश में कर रही थी मेडिकल की पढ़ाई

Published : Nov 26, 2019, 04:14 PM ISTUpdated : Nov 26, 2019, 05:03 PM IST
अमेरिका में भारतीय लड़की से दुष्कर्म कर घोंट दिया गला, विदेश में कर रही थी मेडिकल की पढ़ाई

सार

छात्रा का नाम रूथ जॉर्ज था और वह मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली थी। वह इलिनोई यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसका शव शनिवार को कॉलेज कैम्पस के गैराज में कार में मिला। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

वॉशिंगटन. भारतीय मूल की मेडिकल की एक छात्रा के साथ अमेरिका में बर्बरता की हदें पार कर दी गईं। शिकागो में भारतीय मूल की 19 साल छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। छात्रा का नाम रूथ जॉर्ज था और वह मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली थी। वह इलिनोई यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसका शव शनिवार को कॉलेज कैम्पस के गैराज में कार में मिला। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पार्किंग गैराज में मिली डेड बॉडी- 

पुलिस ने रविवार को आरोपी डोनाल्ड थ्रूमैन (26) को गिरफ्तार किया। उसका यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं था। सोमवार को थ्रूमैन पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप तय किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई। 

आरोपी कर रहा था लड़की का पीछा- 

छात्रा के परिजन ने उसके लापता होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस को कॉलेज कैम्पस के सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार रात 1:35 बजे छात्रा गैराज में जाती नजर आई। आरोपी भी उसका पीछा करता दिखा। इसके बाद 2:20 बजे आरोपी को बाहर आते देखा गया। 

पुलिस ने शिकागो ट्रांजिट अथॉरिटी से भी वीडियो फुटेज हासिल किए और आरोपी की पहचान की। इसके बाद उसे ब्लू लाइन स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इमरान खान को होगी फांसी? पाकिस्तानी सरकार क्यों करने जा रही आर्टिकल 6 का यूज ?
Sydney Terror Attack जांच में बड़ा खुलासा: हमले से पहले फिलीपींस गए थे आतंकी, एक के पास भारतीय पासपोर्ट